फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मई से लांच होगा ऊर्जा मित्र ऐप

Sun, 22 Apr 2018 06:22 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
प्ले-स्टोर
विज्ञापन

बिजली गुल होने पर आपको किसी इंजीनियर या उपकेंद्र पर फोन नहीं करना होगा, क्योंकि पहली मई से बरेली शहर में ऊर्जा मित्र ऐप लांच हो जाएगा। विभाग ने सभी तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर आरईसी (ग्रामीण इलेक्ट्रिफिकेशन कारपोरेशन) को सौंप दी हैं। बुधवार 25 अप्रैल से इसकी सैंपल टेस्टिंग शुरू होगी।

विज्ञापन

सरकार भले ही शहर में 24 घंटे बिजली सप्लाई देना तय कर चुकी है। उधर, अब तापमान में बदलाव होने लगा है। इससे लाइनें भी प्रभावित हो सकती हैं और हर दिन किसी न इलाके में फाल्ट हो सकता है। सप्लाई गुल होते ही लोग उपकेंद्र और स्टाफ को फोन करते हैं, इससे कई बार विवाद भी होते हैं। अब डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत शिकायतें ऑनलाइन सुनने और उन्हें निस्तारित करने के लिए ऐप तैयार किए गए है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने ऊर्जा मित्र ऐप पिछले दिनों तैयार कराया था। इसे अब बरेली शहर में भी लागू किया जा रहा है। ऐप लांच करने से पहले चीफ इंजीनियर अंशुल अग्रवाल ने तकनीकी तैयारी पूरी कर ली है। इसका डाटा आरईसी को उपलब्ध करा दिया गया है। आरईसी से पासवर्ड आदि मिलने के बाद शहर में ऊर्जा मित्र ऐप काम करने लगा है। 

पौने दो लाख उपभोक्ता जुडे़ंगे
ऊर्जा मित्र ऐप इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के फोन नंबर एकत्र कर डाटाबेस बनाया गया है। उपभोक्ता ऐप पर फाल्ट और सप्लाई संबंधी जानकारी ले सकते हैं। विभागीय जेई और स्टाफ सप्लाई संबंधी जानकारी हर आधा घंटे में अपडेट करते रहेंगे। इसके लिए संबंधित स्टाफ को स्मार्ट फोन रखना अनिवार्य होगा। बुधवार से ऊर्जा मित्र ऐप की टेस्टिंग शुरू होगी। पहली मई से शहर के करीब पौने दो लाख उपभोक्ताओं को इसे समर्थित करने की तैयारी है। ऐप से ही उपभोक्ताओं तक बिजली बिल भी पहुंचेगा।
विज्ञापन


मंडल में अभी सिर्फ बरेली को ही चयनित किया गया है। इसके बाद अन्य जिलों में भी ऊर्जा मित्र लांच होगा। पहली मई से हर हाल में इसे शुरू किया जाना है। विभाग ने डाटा तैयार कर लिया है। इनके फोन नंबर नहीं हैं, उनके मोबाइल नंबर जुटाकर सिस्टम से जोड़ा जाएगा। - एनके मिश्रा, एसई शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें