फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मजार की आड़ में अवैध मार्केट बनाने के सवाल पर मंत्री बोले, एक-एक इंच सरकारी जमीन कराएंगे खाली

Sat, 11 Oct 2025 07:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि बरेली में नगर निगम और सरकार की एक भी इंच जमीन किसी के कब्जे में नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में अधिकारी डर जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं, कार्य संस्कृति बदली है। 
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मजार की आड़ में अवैध मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि एक-एक इंच सरकारी जमीन खाली कराएंगे। संभल में कार्रवाई शुरू हो चुकी है। बरेली में भी होगी। पहले की सरकारों में अधिकारी डर जाते थे, लेकिन अब निर्णायक कार्रवाई हो रही है। राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में शनिवार को प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने कहा कि यहां के महापौर ने रास्ते में उन्हें अवैध मार्केट दिखाया है। यह नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई है। अपने संभल और रामपुर दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी ऐसा हुआ है। संभल के जिलाधिकारी ने वहां लगभग 86 हेक्टेयर जमीन अवैध कब्जों से मुक्त कराई है। बरेली में भी ऐसा ही होगा।

यह भी पढ़ें- रेली बवाल: तौकीर के करीबी की 18 दुकानें सील, कीमत 15 करोड़ से अधिक; दुकानदार बोले- हमें नोटिस तक नहीं दिया
विज्ञापन


'पिछली सरकारों में अधिकारी डरते थे'
इससे पहले प्रबुद्ध सम्मेलन में मंत्री ने अपने संभल दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि मजहब और मदरसों के नाम पर सैकड़ों एकड़ जमीन कब्जाई गई। यह संपत्ति या तो जनता की है या राज्य की है। पिछली सरकारों में यही काम होता था। कब्जेदारों की हनक से अधिकारी भी डरते थे। उन्हें लगता था कि कार्रवाई की तो उनका तबादला हो जाएगा या उनके खिलाफ जांच बैठा दी जाएगी।
 

विज्ञापन

'अब अफसर कार्रवाई करते हैं'
पिछली सरकारों में अधिकारी सोचते थे कि जिसे हम आज जेल भेज रहे हैं, कब्जेदार उसे रातों रात छुड़ा लेंगे। बरेली में उन्हें बताया गया कि किसी को जेल हुई और बेल के बिना वह बाहर आ गए। लोगों से पूछा कि ऐसा हुआ था या नहीं तो लोगों ने हां में सिर हिलाया। कहा कि अब पूरे राज्य में कार्य संस्कृति बदली है। अब डरने के बजाय अफसर कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

अखिलेश का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कराने की जरूरत नहीं- शर्मा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर अपना फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कराने का आरोप लगाया है। इस पर नगर विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा को उनका फेसबुक पेज ब्लॉक करने की आवश्यकता नहीं है। सपा का जो चेहरा है, उसे जनता पहचानती है। चार-चार बार उनकी सरकार रही। उनकी सरकार में बरेली और रामपुर में कितना विकास हुआ? सभी जानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें