दो-दो पालियों में है परीक्षा
ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक पद की परीक्षा में दोनों दिन 30-30 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए शहर में 29 और फरीदपुर में दो केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। पहले दिन पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो गई है। मंगलवार को भी परीक्षा है।