फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET: बरेली में 65,280 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल, दो दिन जाम से बेहाल रहेगा शहर

Sat, 28 Oct 2023 07:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

परीक्षा के लिए बरेली में 37 केंद्र बनाए गए हैं। यहां दो दिन दो-दो पालियों में 65,280 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है। इनमें 15 परीक्षा केंद्र शहर के बेहद व्यस्त इलाकों में हैं।
विज्ञापन
रात में बस अड्डे पर रुके अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान शनिवार और रविवार को शहर की सड़कों पर वाहनों के साथ भीड़ का भी अतिरिक्त दबाव होगा। परीक्षा के लिए शहर में 37 केंद्र बनाए गए हैं। यहां दो दिन दो-दो पालियों में 65,280 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है। इनमें 15 परीक्षा केंद्र शहर के बेहद व्यस्त इलाकों में हैं। पहले से जाम की समस्या से जूझ रहे इन इलाकों में शनिवार और रविवार को परेशानी बढ़ सकती है। इस दौरान रोडवेज बसों और ट्रेनों पर भी यात्रियों का अतिरिक्त दबाव होगा।

विज्ञापन


पीईटी के मद्देनजर रोडवेज ने 160 बसों को लगाया है। रीजन में बरेली और बदायूं में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बरेली के केंद्रों पर सीतापुर के 22,920, लखीमपुर खीरी के 33,230 और लखनऊ के 8,415 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बरेली से 30,266, शाहजहांपुर से 18,063 और पीलीभीत से 14,545 अभ्यर्थी परीक्षा देने मुरादाबाद जाएंगे। 

परीक्षा में आसपास के 10 जिलों के 1.47 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को शामिल होना है। इनका दबाव बरेली रीजन की बसों पर होगा। इस दौरान शहर में कई स्थानों पर जाम की समस्या भी पैदा होगी। हालांकि, यातायात पुलिस की ओर से प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

बंद रहेंगे शहर के सभी स्कूल और कॉलेज
पीईटी के दौरान शनिवार को शहर के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इससे सड़कों पर दबाव कम होगा। व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
 
विज्ञापन

व्यस्त इलाकों के परीक्षा केंद्र
इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एसबी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज बिहारीपुर, स्वदेश भूषण गर्ल्स इंटर कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, आरएन टैगोर इंटर कॉलेज, शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज, जय नारायण सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज। इसके अलावा बरेली कॉलेज में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें