फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे बनें IAS: अमर उजाला संवाद में UPSC उत्तीर्ण प्रेक्षा और अदिति ने अभ्यार्थियों को बताए सफलता के मंत्र

Thu, 25 May 2023 06:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

यूपीएससी की परीक्षा में प्रेक्षा अग्रवाल ने 30वीं और अदिति वार्ष्णेय ने 57वीं रैंक हासिल की है। गुरुवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने अभ्यर्थियों से संवाद किया। उन्हें सफलता के मंत्र बताए। 
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में प्रेक्षा अग्रवाल और अदिति वार्ष्णेय साथ में अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2022 के परिणाम मंगलवार को घोषित हुए। इसमें बरेली की बेटियों ने अच्छी रैंक के साथ आईएएस कैडर हासिल किया। वह उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा बनीं जो आगामी परीक्षा में उत्तीर्ण होने का सपना देख रहे हैं। 

विज्ञापन


अमर उजाला कार्यालय में बृहस्पतिवार को 30वीं रैंक पाने वाली प्रेक्षा अग्रवाल और 57वें स्थान पर रहीं अदिति वार्ष्णेय के साथ अभ्यार्थियों का संवाद कराया गया। इस दौरान फेसबुक और फोन कॉल के जरिए भी लोगों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए गए।

28 मई को यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा होने जा रही है। संवाद में आए अभ्यर्थियों ने प्री, मेन व इंटरव्यू से संबंधित कई सावल पूछे। तैयारी के दौरान होने वाले तनाव व फेलियर से जुड़ीं कई समस्याओं पर भी चर्चा की। प्रेक्षा और अदिति ने अपने अनुभव को साझा करते हुए अभ्यर्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया।

विज्ञापन

प्रेक्षा और अदिति ने दिए सफलता के मंत्र 

- अपने हर दिन का लक्ष्य निर्धारित करें और उसके हिसाब से तैयारी करें।
- हाल ही में जो भी चल रहा हो उससे परिचित रहें।
- कॉपी की बजाय, अलग-अलग पन्नों पर नोट्स बनाएं, इससे फ्लो बना रहेगा।
- खुद से मुकाबला करें और सीखने पर फोकस करें।
- परीक्षा का उद्देश्य समझकर ही तैयारी करें।
- किसी एक रणनीति के आधार पर तैयारी न करें, खुद की रणनीति बनाए।
- विषय के अनुसार किताबों का चयन करें।

प्रेक्षा अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विनायक शर्मा- समय प्रबंधन कैसे करें ?
जवाब- घंटें देखकर न पढ़ें। दिन का एक लक्ष्य निर्धारित करें और उसके हिसाब से पढ़ाई करें। परीक्षा में आसान प्रश्नों को पहले हल करें इससे मुश्किल प्रश्न छूट भी गए तो दिक्कत नहीं होगी।

प्रज्जवल शर्मा- मेन्स में नेगेटिव मार्किंग होती है या नहीं ?
जवाब- नहीं, मेन्स में सबजेक्टिव प्रश्न हल करने होते हैं। इसमें गलत- सही कुछ नहीं होता। अगर उत्तर पूरी तरह ठीक न हो लेकिन प्रश्न से संबंधित हो तो कुछ अंक मिल सकते हैं।

शिवांगी अग्रवाल- सेल्फ स्टडी या कोचिंग में से किसे चुने?
जवाब- कोचिंग लेने से पढ़ाई का अनुशासन बना रहता है। लेकिन उस पर निर्भर रहना गलत होगा। सेल्फ स्टडी से खुद का आकलन हो जाता है। अगर कोचिंग ले रहे हैं तो सेल्फ स्टडी का समय जरूर निकालें।

तनीषा सिंह- उत्तर लिखने के तरीके को कैसे सुधारें?
जवाब- पाठ्यक्रम पूरा तैयार करने के बाद तत्काल ही उत्तर लिखना नहीं आएगा। कई बार तथ्य भूल भी सकते हैं। पहले दो से तीन बार पूरे पाठ्यक्रम का रिवीजन करना होगा। इसके बाद अभ्यास से ही लिखना आएगा।

अदिति वार्ष्णेय - फोटो : अमर उजाला
अंशिका- प्री और मेन की तैयारी अलग- अलग करनी चाहिए या एक साथ ?
जवाब- दोनों की तैयारी एक साथ ही होती है। कई बार दोनों परीक्षाओं में एक ही विषय के एक जैसे सवाल भी आते हैं। विषय के बारे में जानकारी होती है तो कोई भी परीक्षा हल करने में दिक्कत नहीं होगी।

पल्लवी उपाध्याय -इंटरव्यू में सामयिक घटनाओं के बारे में ज्यादा पूछा जाएगा या चुने हुए विषय से ?
जवाब- कहीं से भी सवाल पूछा जा सकता है। कई बार तो ऐसा होता है कि चुने हुए विषय का सवाल ही नहीं पूछते हैं। इसलिए तैयारी पूरी करनी चाहिए और आत्मविश्वास होना चाहिए।

अथर्व गंगवार- फेल होने के डर से कैसे बाहर निकलें?
जवाब- फेल होने पर अपनी गलतियों पर फोकस करें। अपनी तुलना न करें और सबसे महत्वपूर्ण अपनी इस तैयारी और परीक्षा का उद्देश्य समझें। जब उद्देश्य साफ होगा तो फेल होने का डर खत्म हो जाएगा।
 

स्वास्तिक खन्ना- एनसीईआरटी की किताबों का कैसे उपयोग करें?
जवाब- किताबों से ज्यादा महत्व विषय को देने जरूरी है। कई बार कुछ विषय अलग किताब से समझ आते हैं और कुछ विषय अलग किताब से, इसलिए तैयारी के दौरान जो किताब सहेज लगे उससे पढ़ें।

मोहम्मद आजिम- कितने साल पुरानी घटनाओं का अध्ययन करें ?
जवाब- यूपीएससी में प्रश्नों का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। कई बार वर्षों पुरानी घटना के बारे में भी पूछ लिया जाता है। इसलिए जो विषय पिछले एक साल में प्रचलित हों उसका अध्ययन करें और जहां से जो जानकारी मिले उसका उपयोग करें।

UPSC: मां बनना चाहती थीं IAS, बेटी ने साकार किया सपना; पढ़ें- 23 वर्षीय अदिति की सफलता की कहानी

आकांक्षा यादव- आखिरी समय के लिए नोट्स कैसे बनाए जाएं ?
जवाब- तैयारी के दौरान एक विषय पूरा होते ही उसका सारांश व कीवर्ड लिखने चाहिए। इससे आखिरी समय के लिए अलग से कुछ लिखने की जरूरत नहीं होती, सारांश पढ़कर रिवीजन हो जाएगा।

बिरेंद्र पाल- प्री में सेफ स्कोर क्या है?
जवाब- हर साल कटऑफ बदलती रहती है। अंक निर्धारित कर न पढ़ें तो बेहतर होगा। लेकिन अभी जैसा परिणाम आ रहा है उसके लिए प्री में 95 व उससे अधिक का स्कोर एक सेफ स्कोर कहा जा सकता है।
 
विज्ञापन

आफरीन- एडिटोरियल प्रश्नों की तैयारी कैसे करें?
जवाब- एडिटोरियल प्रश्नों की तैयारी अभ्यास से ही आएगी। ज्यादा प्रश्न हल करने से समझ आएगा की तथ्यों और राय में संतुलन कैसे बनाना है। राय रहेगी की अखबार के एडिटोरियल भी पढ़ें और तथ्यों लिखकर याद करें।

आरिफ हुसैन- 11वीं कक्षा में कौन सी स्ट्रीम लें जिससे यूपीएससी की तैयारी करने में दिक्कत न हो?
जवाब- 11वीं में कोई भी स्ट्रीम ले सकते हैं। कई बार स्नातक की पढ़ाई के दौरान समझ आता है कि कौनसा ऑप्शनल विषय चुनना है। बस बेसिक तैयारी शुरू कर दें।

विनायक- ऑप्शनल विषय कैसे चुने?
जवाब- पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हर विषय से संबंधित प्रश्न देखें। पुरानी परीक्षाओं को हल करें, इससे एक आकलन हो जाएगा और विषय का चयन करने में आसानी होगी।

अकबर अली- जो प्रश्न मिल नहीं रहे हैं उनकी तपढ़ाई कैसे करें ?
जवाब- कई बार तैयारी के दौरान कुछ विषय छूट जाते हैं और कई बार कुछ प्रश्न पूरे पाठ्यक्रम से भी हटकर आते हैं। ऐसे में उत्तर पहले किताबों में ढूंढ़ना चाहिए, इससे विषय का रिवीजन हो जाएगा और न मिले को उसे छोड़ना ही बेहतर है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें