फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी की परीक्षा 33 सेंटरों पर आज

Sun, 07 Aug 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शहर के 33 सेंटरों पर दो पालियों में होगी। इन सेंटरों पर परीक्षा के लिए यूपीएससी ने 15017 अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। पहला पेपर सुबह साढ़े नौ बजे से और दूसरा पेपर अपरान्ह 2.30 बजे से होगा। प्रशासन ने कमिश्नर प्रमांशु के निर्देशन में परीक्षा कराने की तैयारी कर ली है। अपर आयुक्त प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि यूपीएससी की गाइड लाइन के मुताबिक परीक्षाकक्ष में परीक्षार्थियों के साथ ही कक्ष निरीक्षक, मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर या फिर किसी अन्य व्यक्ति के भी मोबाइल या किसी प्रकार की इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी को परीक्षा समय से 20 मिनट पहले और परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थियों को सवालों के जवाब के लिए ओएमआर सीट पर ब्लैक प्वाइंट पेन का ही प्रयोग करना होगा। जेल पेन का प्रयोग नहीं किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पुलिस का भी बंदोबस्त रहेगा। कमिश्नर और डीएम समेत लगभग सारे प्रशासनिक अफसर परीक्षा कराने में जुटेंगे। वहीं, परीक्षा में शामिल होने वाले पांच अफसरों को परीक्षा की ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें