फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी बस के हेल्पर की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली क्षेत्र के चौपुला पुल के पास स्थित एक ट्रेवल्स एजेंसी की बस के हेल्पर कल्लू उर्फ श्यामबाबू की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों ने एजेंसी के कार्यालय पर काफी देर हंगामा किया। संचालक पर गंभीर आरोप लगाए। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। अब तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मनोज कुमार ने बताया कि मामा किला थानाक्षेत्र के मोहल्ला जसौली निवासी कल्लू (40) कई साल से चौपुला पुल के पास स्थित एक ट्रेवल्स एजेंसी की बस में हेल्पर थे। मंगलवार दोपहर वह बस से जा रहे थे, तभी रास्ते में आंवला स्थित इफको फैक्टरी के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई। चालक ने उनको इफको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल में रेफर किया गया। परिजनों को जानकारी हुई तो वह जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान शाम को मौत हो गई। इंस्पेक्टर कोतवाली अमित पांडेय ने बताया कि परिजन कल्लू को बदायूं के उझानी स्थित एक वैध के पास ले गए। वहां से ठीक होने के बाद वह घर आ गया। बुधवार सुबह फिर से तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम पांच बजे कल्लू की मौत हो गई। परिजनों ने कुछ देर एजेंसी के कार्यालय में हंगामा किया। आरोप है कि बस चालक ने कल्लू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल तो पहुंचाया, लेकिन भर्ती नहीं कराया था। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। एजेंसी संचालक का कहना है कि आरोप गलत है। हेल्पर को पैरालाइसिस का अटैक आया था। निजी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें