फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कटौती को लेकर हंगामा, तीन घंटे बाद आई बिजली, आधे घंटे में गुल

Sat, 29 Jun 2024 04:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मलूकपुर के घेर शेख मिट्ठू में क्षेत्रवासियों ने बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। तीन सौ लोगों ने एसडीई (सब डिवीजनल इंजीनियर) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे मलूकपुर नाले के पास जुटे हुए लोगों ने कहा कि उनके क्षेत्र में 15 दिन से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। आधे मोहल्ले में लाइट आती है, बाकी हिस्से में नहीं। दरअसल, मोहल्ले की एक बंच लाइन कई दिन पहले जल गई थी। इसको ठीक कराने के लिए क्षेत्रवासियों ने एसई व एसडीई से बात भी की, लेकिन तार नहीं बदले गए। जुगाड़ पर सप्लाई चालू कर दी। बिजली जाने की शिकायत पर कर्मचारी आते हैं, जले केबल में जोड़ लगाकर चले जाते हैं। सही करने में करीब तीन घंटे लगते हैं और आधे घंटे में सप्लाई दोबारा बंद हो जाती है। एसडीई केबल पास नहीं कर रहे हैं।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे आपूर्ति ठप हुई थी। मरम्मत के बाद शाम साढ़े सात बजे बिजली आई और 30 मिनट बाद ही चली गई। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर कॉल तो रिसीव नहीं हुई। जिन कर्मचारियों के मोबाइल नंबर हैं, उनसे बात की तो बताया गया कि रात हो गई है, सुबह आएंगे। इसी बात पर उपभोक्ता आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंच केबल को बदलवाया जाएगा। बारिश की वजह से फाल्ट बढ़े हैं। समस्या का समाधान किया जा रहा है। - भगवान दास, एसडीई, किला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें