फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरात में खाने की प्लेट गिरने पर बवाल, पथराव में कई घायल

Sun, 25 Jun 2023 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। शादी समारोह में खाना खाते समय प्लेट नीचे गिर जाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। सहसिया हुसैनपुर निवासी धर्मपाल की बेटी की बरात शुक्रवार को आई थी। शाम को बरात की विदा हो गई। घरवाले, ग्रामीण व मेहमान आदि खाना खा रहे थे। इस दौरान गांव का ही महेंद्रपाल प्लेट में खाना खा रहा था। महेंद्रपाल के मुताबिक खाना खाते समय एक व्यक्ति का हाथ उनकी प्लेट में लग गया। इससे उनकी प्लेट नीचे गिर गई। उन्होंने टोका कि क्या नशा ज्यादा चढ़ गया है। इतना कहते ही धर्मपाल, सचिन, गुड्डू, हरपाल, सतपाल व गोविंद ने उसकी व उसके दोनों भाइयों की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इस घटना में महेंद्रपाल व उसके दोनों भाई सूरज व राजू घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष के धर्मपाल ने पुलिस को दिए गए पत्र में बताया कि उनकी बेटी की विदा के बाद मेहमान व गांव वाले खाना खा रहे थे। इस बीच महेंद्रपाल, जय सिंह, आकाश, अतुल, वीर सिंह आदि लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और घर में रखे बर्तन व कुर्सी आदि में तोड़फोड़ कर दी। खाने को जमीन पर फेंक दिया। घर के बाहर डेढ़ दर्जन बाइकों में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना में सुनील पुत्र राजाराम आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें