फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड चिकित्सालय के खाने में सूंडी मिलने पर हंगामा

विज्ञापन
खाने में सूंड़ी निकलने के बाद ठेकेदार की फटकार लगाते सीएमएस डॉ. वागीश वैश्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

स्टाफ ने सीएमएस से की शिकायत, सप्लायर को दी चेतावनी
विज्ञापन

सूंडी को काला चावल बताता रहा सप्लायर, बाद में मांगी माफी

बरेली। कोविड चिकित्सालय के खानपान को लेकर बेहद सक्रियता बरतने के बावजूद सप्लायर घटिया खाना परोसने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार की दिए गए खाने के चावल में सूंडी निकलने पर स्टाफ ने हंगामा कर दिया। व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो वायरल कर दी। साथ ही, किसी ने खाना नहीं खाया और फेंक दिया। मंगलवार को सीएमएस ने सप्लायर को बुलाया। चावल की जांच की तो सूंडी मिलने पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

खाने की गुणवत्ता में किसी तरह की कोई कमी न रहे इसके लिए तीन सौ बेड अस्पताल के प्रशासनिक भवन में ही मेस बनाया गया है। जहां पर ठेकेदार की ओर से खाना बनाने वाले नियुक्त किए गए हैं। बीते करीब दो माह से चल रहे अस्पताल में अब तक खाने को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। मगर, सोमवार की रात दिए गए खाने के चावल में सूंडी दिखाई दी। जिस पर स्टाफ ने आपत्ति जताई और खाना फेंक दिया। साथ ही, फोटो क्लिक कर अस्पताल के व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट कर दी। मामला उच्चाधिकरियों तक पहुंचा। तत्काल सीएमएस डॉ. वागीश वैश ने सप्लायर को बुलाकर स्टाफ से सामना करा दिया। स्टाफ ने घटिया खाना खाने से साफ इनकार कर दिया। जिस पर सप्लायर ने कट्टे में भरे चावल सामने रख दिए। दो कट्टों में से एक में सूंडी दिखाई दी तो सप्लायर बैकफुट पर आ गया। तत्काल गलती स्वीकारते हुए आगे से बेहतर खाना परोसे जाने का दावा किया। सीएमएस डॉ. वागीश वैश और फ्लू कॉर्नर इंचार्ज डॉ. अजमेर सिंह ने सप्लायर को किसी भी दिन घटिया खाना देने पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें