सिकलापुर में अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। सिकलापुर की फ र्नीचर मंडी में सोमवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो वहां व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। टीम ने जेसीबी से दुकानों के सामने पक्के निर्माण तोड़ने शुरू किए तो व्यापारियों ने अधिकारियों का घेराव कर लिया। अतिक्रमण प्रभारी ललतेश सक्सेना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फ टकारते हुए लोगों को तितर बितर किया।
प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल भोला सिंह और टीम प्रभारी जयपाल सिंह पटेल के साथ अतिक्रमण प्रभारी ललतेश कुमार सक्सेना सिकलापुर पहुंचे। यहां दुकानों के सामने बने पक्के निर्माण टीम ने जेसीबी से तोड़ने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने सड़क से मकान तक जाने के लिए लोहे की सीढ़ी लगा ली थी। टीम ने सीढ़ियां तोड़नी शुरू कीं तो व्यापारी और स्थानीय लोग विरोध पर उतर आए। इन लोगों ने अधिकारियों का घेराव कर लिया। इस पर अतिक्रमण प्रभारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर लाठियां फटकार कर लोगों को वहां से हटाया। टीम ने कार्रवाई के दौरान बाजार में दुकानों के बाहर पक्के निर्माणों को तोड़ दिया।