घर की लाइटें बंद कर छिपा था परिवार
आरोपी का घर काफी बड़ा है। उसके बाहरी हिस्से में बैंक है। कमेंट के बाद सुबह से ही माहौल खराब देखकर उसके पिता ने दुकान बंद रखी थी। रात नौ बजे जब भीड़ थाने पहुंची तो आरोपी का परिवार घर में बाहर से ताला लगाकर अंदर बंद हो गया।
भीड़ का गुस्सा देखकर पुलिस को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मुश्किल से लोगों को हटाया जा सका तो वह रामलीला मैदान में बैठ गए। इस बीच घर पर हमले की आशंका भांपकर पुलिस घर के बाहर तैनात कर दी गई। घर से ही आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
घबराया हुआ है किशोर
थाने लाया गया किशोर काफी घबराया हुआ था। कद काठी से उसकी उम्र 14 साल से भी कम लग रही थी। पुलिस ने उससे बात करने की कोशिश की पर उसके मुंह से शब्द नहीं निकल पा रहे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि माहौल शांत होने पर फुर्सत में उससे पूछताछ की जाएगी।