फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को घेरकर किया हंगामा, ढाई घंटे लगाया जाम

सार

दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या का मामला
 
विज्ञापन
जाम लगाए बैठे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोस्टमार्टम में सिर में चोट से मौत की पुष्टि, दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी खुलासा न होने से गुस्साए ग्रामीण, एसपी देहात के आश्वासन पर माने

शाही (बरेली)। गन्ने के खेत में मिले छात्रा के शव का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें मौत की वजह सिर की चोट बताई गई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। इधर, 24 घंटे बाद भी घटना का खुलासा न होने से गुस्साए लोगों ने हंगामा कर शाही-धौराटांडा मार्ग पर जाम लगा दिया। शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को भी वहीं रोक लिया। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल के आश्वासन पर ढाई घंटे बाद लोगों ने जाम खोला।
शाही क्षेत्र के एक गांव की कक्षा छह में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा शनिवार सुबह आठ बजे फसल की रखवाली के लिए खेत पर गई थी, लेकिन फिर घर नहीं लौटी। दिन भर परिजन और गांव वाले उसे ढूंढते रहे। शाम करीब पांच बजे गांव से दो किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में उसका अर्द्धनग्न शव मिला। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जाम लगा दिया। सीओ मीरगंज एसके राय ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस मामले में छात्रा के नाना की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रविवार को हुए पोस्टमार्टम में छात्रा की मौत का कारण सिर में चोट आना बताया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का 24 घंटे बाद भी खुलासा न होने पर रविवार शाम पांच बजे छात्रा के परिजन और ग्रामीण शाही-धौराटांडा मार्ग पर पहुंच गए। उन्होंने गिरफ्तारी न होने को लेकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। करीब साढ़े पांच बजे एंबुलेंस से छात्रा का शव पहुंचा तो उसे भी वहीं रोक लिया। हंगामा होते देख शाही के अलावा फतेहगंज पश्चिमी समेत कई थानों का फोर्स पहुंच गया। मौके पर पहुंचे सीओ मीरगंज ने लोगाें को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे उच्च अधिकारी को बुलाने पर अड़े रहे। शाम करीब साढ़े सात बजे एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव वालों से बात करके जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया तब कहीं ढाई घंटे बाद लोग शांत हुए और जाम खोल दिया।

लड़कियों में दहशत, तैनात की पुलिस

ग्रामीणों ने एसपी देहात को बताया कि इस घटना से गांव की लड़कियों में दहशत है। वे घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं। इस पर उन्होंने गांव में तत्काल ही पुलिस तैनात करा दी। साथ ही लोगों को आश्वासन दिया कि वे जब भी चाहेंगे, पुलिस उनकी मदद के लिए पहुंच जाएगी।

दरोगा की कार्यशैली को लेकर लोगों में गुस्सा

गांव वालों ने बताया कि छात्रा के लापता होने के बाद ही उन लोगों ने हल्का इंचार्ज दरोगा धीरेंद्र सिंह से शिकायत की थी। मगर दरोगा ने कह दिया कि खुद जाकर ढूंढो। इसके बाद वे लोग छात्रा को खोजते रहे। उनका कहना है कि दरोगा उनकी शिकायत को गंभीरता से लेता तो शायद छात्रा को बचाया जा सकता था।

ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया था। घटना के खुलासे के लिए शाही के अलावा अन्य थानों की टीमें भी लगाई गई हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें