फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में प्रवेश में गड़बड़ी के विरोध में छात्रों का हंगामा, नोकझोंक

विज्ञापन
कुलपति से वार्ता करते छात्र नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कुलपति को बाहर बुलाकर उन्हें समस्याएं बताना चाह रहे थे छात्र, पर वह नहीं आए

बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए तमाम छात्रों ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र मांग कर रहे थे कि कुलपति बाहर निकलकर छात्रों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करें, पर वह बाहर नहीं आए। इसे लेकर कुछ छात्रों की गेट पर सुरक्षा कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में कुछ छात्रों ने कुलपति से मिलकर अपनी समस्या रखी।
विज्ञापन

सोमवार को तमाम छात्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के बाहर पहुंचे। छात्रों का कहना था कि बरेली कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश को लेकर काफी गड़बड़ी हुई है। कॉलेज प्रशासन ने बीएससी नर्सिंग में रजिस्ट्रेशन कराने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को दाखिला दे दिया है, जबकि जो छात्र पात्र थे वे प्रवेश से वंचित रह गए हैं। इसके अलावा तमाम निजी महाविद्यालयों ने प्रवेश के नाम पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सीटें वेबसाइट पर ही लॉक कर दी हैं। इससे उनके दाखिला नहीं हो सके हैं। अब वे प्रवेश पाने के लिए भटक रहे हैं, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन इन महाविद्यालयों के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं कर रहा है। इस मौके पर प्रगतिशील समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राशिद मेवाती, संजय मेवाती, शाजिद हुसैन, शिवम चौधरी, आमिर रजा खां सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

बरेली कॉलेज में 70 छात्रों के प्रवेश का मामला दबाने की कोशिश

बरेली कॉलेज में दाखिले को लेकर बड़ी गड़बड़ी यह सामने आई थी कि करीब 35 छात्र-छात्राओं को स्नातक की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश दे दिए गए हैं, जबकि उन्होंने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर बीएससी नर्सिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराए हुए थे। इसके अलावा 16 ऐसे प्रवेशार्थी चिह्नित हुए हैं, जिन्होंने विश्वविद्यालय से निर्धारित 28 अगस्त के बाद प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए थे। इस पर भी बरेली कॉलेज में 16 छात्रों को प्रवेश दे दिए गए। बरेली कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय ने इन छात्रों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की सूचना ही नहीं दी थी, जबकि विश्वविद्यालय इसे नकार रहा है। इसके अलावा 19 अन्य मामलों में भी प्रवेश संबंधी खामियां मिली हैं।

प्रवेश में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है। प्रवेश की दिक्कत को लेकर जो मामले सामने आए हैं, उनका निस्तारण कराया जा रहा है। -डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य, बरेली कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें