फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS J result 2023: बरेली के तीन होनहार बने सिविल जज, मोहम्मद डी यूनिस ने बनाई टॉप-10 में जगह

Thu, 31 Aug 2023 11:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

प्रांतीय सिविल सेवा न्यायिक परीक्षा (PCS J 2023) में बंडिया निवासी मोहम्मद डी यूनिस ने दूसरे प्रयास में 10वीं रैंक हासिल की है। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर उनका चयन हुआ है। इनके अलावा श्रेयांस श्रीवास्तव ने 63वीं और प्रिया मिश्रा ने 111वीं रैंक हासिल की है। 
 
विज्ञापन
मोहम्मद डी यूनिस,श्रेयांस श्रीवास्तव और प्रिया मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रांतीय सिविल सेवा न्यायपालिका परीक्षा  (PCS J 2023) का परिणाम बुधवार देर शाम जारी किया तो चयनित अभ्यर्थी खुशी से झूम उठे। बरेली के तीन होनहारों ने सफलता प्राप्त की है। उनके घर में त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गईं। रिश्तेदारों और पड़ोसियों की ओर से अभ्यर्थियों व उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी गईं। अभ्यर्थियों ने इसे संघर्ष को मुकाम मिलने वाला समय बताया।

यूनिस ने हासिल की 10वीं रैंक

सीबीगंज के बंडिया निवासी मोहम्मद डी यूनिस ने दूसरे प्रयास में 10वीं रैंक हासिल की है। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर उनका चयन हुआ है। यूनिस ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के जामिया मिल्लिया विवि से वर्ष 2018 में लॉ की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद शहर में रहकर तैयारी कर रहे थे। परीक्षा में सफलता को ही अपना लक्ष्य बना रखा था। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि आज सारी मेहनत सफल हो गई। उनके माता-पिता और पूरा परिवार इस सफलता पर बेहद खुश हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से बच्ची चुराकर भागा युवक, लोगों ने पीछा किया तो पटककर मार डाला
 

श्रेयांस को मिली 63वीं रैंक

कोहाड़ापीर के श्रेयांस श्रीवास्तव ने पहले ही प्रयास में 63वीं रैंक हासिल करके परिवार और शहर को गौरवान्वित किया है। उनका चयन सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर हुआ है। इससे पहले दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस में साक्षात्कार के बाद उनका चयन नहीं हो पाया था। उन्होंने तैयारी जारी रखी। बताया कि इलाहाबाद से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद शहर आकर पिता दीपक श्रीवास्तव के साथ प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। रात में तैयारी करते थे। उन्होंने सफलता का श्रेय पिता को दिया है। 
विज्ञापन

111वीं रैंक हासिल कर प्रिया बनीं जज

रुहेलखंड विवि की एलएलएम की छात्रा प्रिया मिश्रा ने पीसीएस जे में 111वीं रैंक हासिल की है। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) बनने पर विवि की ओर से कुलपति प्रो. केपी सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि प्रिया को उनकी लगन और मेहनत की बदौलत सफलता मिली है। प्रिया के परिवार ने भी उनकी सफलता पर खुशी जाहिर की है। प्रिया ने बताया कि पढ़ाई के साथ वह तैयारी को भी पूरा समय देती थीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें