इधर बेटे का जन्म उधर पीसीएस में चयन : राकेश
शीशगढ़ के बल्ली गुलरिया के किसान के बेटे राकेश कुमार ने पीसीएस में चयनित होकर गांव का नाम रोशन कर दिया है। यह कहना है राकेश के गुरु एसपी शर्मा का। उन्होंने बताया कि दोपहर में राकेश एक बेटे के पिता बने और शाम को पीसीएस में चयन होने से दोहरी खुशी मिली है। राकेश ने साल 2018 में पहली बार पीसीएस का साक्षात्कार दिया था पर चयन नहीं हो सका। तैयारी जारी रखी। पिछले साल वे बेसिक स्कूल में शिक्षक बने और अब सीनियर लेक्चरर डायट पर पर चयनित हुए हैं।