फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रात में बहू की करतूत से पति बेहोश, ससुर के उड़े होश, सुबह जागे तो पता चली हकीकत

Sat, 08 Apr 2023 03:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के तीन साल बाद महिला ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे उसके ससुरालवालों के होश उड़ गए। पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में एक महिला की करतूत से उसके पति और ससुरालवालों के होश उड़ गए। महिला अपने पति और ससुराल वालों को सब्जी में नशा देकर फरार हो गई। वह जेवर, 15 हजार रुपये और बच्ची भी ले गई। पति ने माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्य घर पर थे। उसके पुत्र की पत्नी ने आलू की सब्जी और अन्य खाना बनाया। सास, ददिया सास, पति, ननद देवर ने खाना खाया। ससुर ने खाना नहीं खाया था।

सुबह बेसुध मिले परिवार के लोग 

शुक्रवार सुबह सात बजे ससुर की आंख खुली तो देखा सभी लोग सो रहे हैं। आवाज देकर उठाना चाहा लेकिन सब बेसुध पड़े थे। इससे उसके होश उड़ गए। उसने बहू को आवाज दी तो उसका कहीं कोई अता-पता नहीं मिला। वह घर से नदारद थी। ससुर पड़ोसियों की मदद से बेसुध परिजनों को माधोटांडा सीएचसी लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिवार वालों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

अपने मायके भी नहीं गई महिला 

उपचार के बाद हालत में सुधार आया। बाद में सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ससुर ने बताया कि बहू के मायके संपर्क किया गया, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची थी। इधर तबीयत ठीक होने के बाद पति माधोटांडा थाने पहुंचा। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पति की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

पीड़ित पति ने बताया कि पत्नी घर में रखे जेवर व 15 हजार रुपये के साथ ही दो साल की बच्ची भी गई है। उसकी तीन साल पहले ही शादी हुई है। महिला सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। माधोटांडा इंस्पेक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें