फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तालाब किनारे मिला बिजली संविदा कर्मचारी का शव, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 19 Jan 2023 02:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

रोजा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह रेलवे अस्पताल के पीछे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक बिजली संविदा कर्मचारी था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  
विज्ञापन
अजय सक्सेना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के बल्लियां गांव के रहने वाले अजय सक्सेना (40) का शव रेलवे अस्पताल के पीछे तालाब के पास मिला। बुधवार सुबह अधीक्षण अभियंता कार्यालय में चल रहे संविदा कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अजय घर से निकले थे। शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना दी गई। अजय के मोबाइल की लोकेशन रेलवे अस्पताल के पास मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। यहां पर तालाब के किनारे अजय का शव मिला। पास में ही बाइक खड़ी थी। 

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल 

अजय की मौत की सूचना पर पिता विजय कुमार, मां कुसुम देवी आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी पूनम पिछले कुछ महीनों से तीन साल के बेटे अयांश के साथ मायके में रह रहीं हैं। रोजा थाने के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों ने किसी से रंजिश से इनकार किया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें