फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAREILLY: यूपीआई नहीं नेट बैंकिंग से जमा करें बरेली कॉलेज में दाखिले के लिए फीस

Mon, 12 Sep 2022 04:02 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरेली कॉलेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में अब तक 1818 विद्यार्थियों ने विषय चुन लिए हैं। 1638 विद्यार्थियों ने फीस भी जमा कर दी है, जबकि 220 विद्यार्थी अभी फीस नहीं भर पाए। कुछ विद्यार्थियों ने फीस यूपीआई के जरिये भरी तो उनके खाते से पैसे भी कट गए लेकिन कॉलेज के खाते में नहीं पहुंचे। ऐसे विद्यार्थियों की शिकायतें कॉलेज प्रशासन के पास पहुंची हैं। कॉलेज प्रशासन ने उनसे यूपीआई की जगह नेट बैंकिंग से फीस जमा करने को कहा है ताकि दिक्कत न आए।
विज्ञापन


बरेली कॉलेज ने बीकॉम, बीएससी और बीए में दाखिले के लिए जनरल ओपन मेरिट जारी की है। दाखिले के लिए पहली काउंसलिंग की तिथि 11 सितंबर तक दी गई थी लेकिन फीस सोमवार को भी विद्यार्थी जमा कर सकेंगे। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक पेटीएम, गूगल पे आदि के जरिये कुछ विद्यार्थियों ने फीस जमा की है लेकिन बैंक खाता देखा गया तो फीस आई नहीं। इन समस्याओं का समाधान सोमवार को बैंक जाकर करवाया जाएगा।

दूसरी मेरिट मंगलवार को हो सकती जारी
स्नातक में दाखिले के लिए जनरल ओपन मेरिट की दूसरी सूची मंगलवार को जारी करने की तैयारी की जा रही है। दूसरी मेरिट में दो से तीन प्रतिशत अंक कम हो सकते हैं। इससे अधिक मेरिट गिरने की संभावना नजर नहीं आ रही है। कॉलेज ने पहली मेरिट लिस्ट जो संशोधित जारी की है वह मेरिट वही है जो पहले संपूर्ण मेरिट जारी की गई थी। ओपन मेरिट के तहत दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अन्य वर्ग के दाखिले होंगे।
विज्ञापन


काफी संख्या में विद्यार्थियों ने फीस जमा कर दी है। कुछ विद्यार्थियों ने यूपीआई के जरिये फीस जमा की लेकिन कॉलेज के खाते में नहीं पहुंची। इसकी जांच सोमवार को कराएंगे। साथ ही छात्रों की समस्याओं का भी समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. एके सिंह, प्रवेश नियंत्रक, बरेली कॉलेज 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें