फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेपक टाकरा में उप्र महिला टीम ने झटका कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गोवा में आयोजित 35वीं राष्ट्रीय सेपक टाकरा चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोवा में अपने हुनर का परचम लहराया। प्रतियोगिता में प्रदेश की पुरुष और महिला दोनों टीमें भाग ले रही हैं। उत्तर प्रदेश सेपक टाकरा एसोसिएशन के संयुक्त सचिव व पूर्व आईटीबीपी अधिकारी तानसिंह इस प्रतियोगिता में टीम मैनेजर के रूप में खिलाड़ियों के साथ मौजूद हैं। इसमें ज्यादातर खिलाड़ी बरेली के साई स्टेडियम के है।
विज्ञापन


महिला वर्ग में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम का सामना मणिपुर से हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें मणिपुर ने 2-1 से जीत दर्ज की। हार के बावजूद उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। महिला टीम के कोच मीना कुमारी और राम कुमार रहे।
वहीं पुरुष वर्ग में मुकाबले अभी जारी हैं। रेगु इवेंट में उत्तर प्रदेश की टीम शानदार लय में नजर आ रही है और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। पुरुष टीम के कोच शुभम तिवारी हैं, जबकि टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी खेम सिंह निभा रहे हैं। टीम मैनेजर तानसिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम ने पिछले कुछ वर्षों में सेपक टाकरा खेल में उल्लेखनीय प्रगति की है। खिलाड़ियों के लगातार अभ्यास, फिटनेस और टीम भावना की बदौलत राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें