फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनावः शहर में राजेश, नवाबगंज में भगवत, बहेड़ी में अता उर रहमान को मिला सपा से सिंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वानुमान के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार शाम शहर सीट के लिए पार्षद राजेश अग्रवाल, बहेड़ी में पूर्व विधायक अताउर रहमान और नवाबगंज में पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार को सिंबल दे दिए। तीनों को लखनऊ पार्टी कार्यालय बुलाया गया था। बाकी छह सीटों पर अब भी तस्वीर साफ नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावेदारों को और रुकने के लिए कहा है।
विज्ञापन

दरअसल सपा टिकट बंटवारे के बाद किसी भी तरह की अंतर्कलह नहीं चाहती है। यही कारण है कि टिकट के सभी दावेदारों को लखनऊ बुला लिया गया है। सभी दावेदारों को सामने बिठाया जाता है और वहीं अखिलेश यादव टिकट घोषित करते हैं। इसके बाद वह बाकी दावेदारों से बात करते हैं और उनसे सहयोग के लिए कहते हैं। बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव ने सभी विधानसभा के दावेदारों के साथ बैठक की। इसके बाद बहेड़ी, नवाबगंज और शहर विधानसभा के प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उनके नाम घोषित कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें