यूजी नीट काउंसलिंग के लिए ऑन लाइन पंजीकरण 19 जून से शुरू होंगे और 25 जून सुबह 10 बजे तक चलेंगे। मेरिट सूची 25 जून को ही जारी की जाएगी। पंजीकृत अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच 26 से 30 जून तक सुबह 9 बजे से शाम को 5 बजे तक होंगे। ऑन लाइन चॉइस फिलिंग का मौका 2 से 5 जुलाई सुबह 10 बजे तक दिया जाएगा। 5 जुलाई को परिणाम की घोषणा की जाएगी।
चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय ने यूपी यूजी नीट 2018 की ऑनलाइन काउंसलिंग की तिथियां मंगलवार को जारी कर दी। ऑन लाइन पंजीकरण 19 से और 25 जून की सुबह 10 बजे तक चलेंगे। ऑन लाइन काउंसलिंग के परिणाम की घोषणा 5 जुलाई को करने के बाद 6 से 11 जुलाई तक आवंटन पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। प्रवेश लेने की तिथि 6 से 12 जुलाई तय की गई है। सेकेंड राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 13 से 16 जुलाई की सुबह 10 बजे तक होंगे। मेरिट सूची 16 जुलाई को जारी होगी। पंजीकृत अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच 17 से 20 जुलाई की शाम पांच बजे तक होगी। ऑन लाइन चॉइस फिलिंग का मौका 24 से 26 जुलाई तक दिया जाएगा। 26 जुलाई को ही परिणामों की घोषणा की जाएगी। आवंटन पत्र 27 जुलाई से दो अगस्त तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश लेने की तिथि 27 जुलाई से 3 अगस्त तय की गई है। दोनों काउंसलिंग के बाद बची हुई सीटों के लिए मॉपअप राउंड का पंजीकरण 30 जुलाई से 2 अगस्त तक होगा।
1 अप्रैल 2018 के बाद का ओबीसी प्रमाण पत्र मान्य
महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रो.केके गुप्ता के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2018 या उसके बाद के ही मान्य होंगे। प्रमाण पत्र उप्र सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप और सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी होने चाहिए।