ओपनर बल्लेबाज मनल चौहान ने 23 और यशवर्धन ने 134 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। अंश बागड़िया ने 139 गेंदों पर 13 चौकों के साथ सर्वाधिक 88 रन बनाए। स्टंप्स के समय रुद्रांश सिंह 24 रन और स्पर्श धाकर 12 रन बना कर क्रीज पर जमे हुए थे। सीडीओ जग प्रदेश, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, विनय खंडेलवाल आदि मैच देखने पहुंचे।
देश के लिए खेल चुके तीन खिलाड़ी भी मैदान पर
एसआरएमएस मैदान पर खेले जा रहे मैच में देश के लिए खेल चुके अंडर -19 के खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें मध्यप्रदेश की टीम के कप्तान सोहम व गेंदबाज रोहित और उत्तर प्रदेश की टीम के मोहम्मद अमान मुकाबला खेल रहे हैं।
क्रिकेट टूर्नामेंट आज से
एडवोकेट प्रीमियर लीग की ओर से चौथी बार क्रिकेट टूर्नामेंट-2024 का आयोजन शुक्रवार से परसाखेड़ा स्थित बीएलएग्रो मैदान में किया जा रहा है। इसमें शुक्रवार से 24 नवंबर तक अधिवक्ताओं की 20 टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। पांच सदस्यीय आयोजन मंडल के सदस्य गौरव सिंह राठौर, अंतरिक्ष सक्सेना, प्रदीप कुमार सिंह यादव, अमित कुमार सिंह, अजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 20 टीमों को 4 ग्रुपों में बांटा गया है। आठ से 17 नवंबर तक सभी टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। 18 नवंबर 2024 को क्वाटर फाइनल, 23 को सेमीफाइनल व 24 को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।