फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेलो इंडिया बीच गेम्स में यूपी सेपकटाकरा टीम ने जीते तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दमन और दीव में 19 से 24 मई तक आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स में यूपी महिला सेपकटाकरा टीम ने टीम ट्रायो, ट्रायो और रेगू इवेंट में कांस्य पदक हासिल किए हैं। इस प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम का चयन बरेली स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र की ओर से किया गया था।
विज्ञापन

कोच की भूमिका मीना कुमारी और विनोद कुमार कुशवाहा ने निभाई। टीम में डॉली, शालिनी, मनीषा कुमारी, शिल्पी, प्रियंका, सुहानी, खुशबु, शिवानी कन्नौजिया, हिना खान, चंचल, सेजल यादव, वंशिका शामिल रहीं। नेहा खान और आकांक्षा को आरक्षित रखा गया था।

सशस्त्र सीमा बल में हवलदार हैं खुशबू
वर्ष 2007 में सेपकटाकरा के खेल में कदम रखने वाली खुशबू ने कड़ी मेहनत की। वर्ष 2015 में थाईलैंड के बैंकॉक में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में एक रजत और कांस्य पदक हासिल किया। वर्ष 2025 में हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक अपने नाम किया। वर्तमान में वह असम में सशस्त्र सीमा बल में हवलदार की रैंक पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन


साथी खिलाड़ी बने प्रेरणास्रोत

चंचल सक्सेना ने अपने साथी खिलाड़ियों को देखकर इस खेल में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। निरंतर अभ्यास से उन्होंने वर्ष 2022 में पश्चिम बंगाल में आयोजित 32वीं सीनियर नेशनल सेपकटाकरा चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी चैंपियनशिप में वह वर्ष 2023 में भी कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं।
सीनियर खिलाड़ियों से ली प्रेरणा
डॉली ने सीनियर खिलाड़ियों से प्रेरणा ली। इस सफर में उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वर्ष 2017 में श्रीलंका में हुए साउथ एशियन गेम्स में डॉली ने स्वर्ण, वर्ष 2014 में थाईलैंड में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत और वर्ष 2019 में चीन में हुए एशियन बीच गेम्स में कांस्य पदक हासिल कर खुद को साबित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें