फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर सिपाही की मौत: शाहजहांपुर में मोक्षधाम के पास हुआ हादसा, शामली के रहने वाले थे अच्युतवीर

Thu, 05 Sep 2024 01:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शामली जिले के रहने वाले अच्युतवीर शाहजहांपुर पुलिस लाइन में तैनात थे। बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से वह घायल हो गए। देर रात उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
अच्युतवीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर पुलिस लाइन में कार्यरत सिपाही अच्युतवीर (34) मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ सिपाही को अंतिम विदाई दी गई। 

विज्ञापन


मूलरूप से शामली जिले के रहने वाले अच्युतवीर पुलिस लाइन में कार्यरत थे। वह 2019 बैच के सिपाही थे। बताया जा रहा है कि अच्युतवीर रात करीब 10 बजे मोक्षधाम के पास रेलवे लाइन किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए थे।

 

हादसे में सिपाही के घायल होने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सिपाही को बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एसपी अशोक कुमार, एसपी सिटी संजय कुमार, एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी ने उनके पार्थिव शरीर को कांधा दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें