फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हथियारों की चमक से भारतीय युवाओं को फंसा रहे पाकिस्तानी आतंकी; रील के जरिए अजमल गुर्जर से जुड़ा सुखराज

Mon, 16 Nov 2026 01:11 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली पुलिस और एसओजी ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ कर आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को पकड़ा है। ये पाकिस्तानी हैंडलर अजमल गुर्जर के फॉलोअर बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Pakistani Gangsters - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के खास गुर्गे गैंगस्टर अजमल गुर्जर के संपर्क में आए स्थानीय युवा हथियारों की चकाचौंध में खो गए थे। सुखराज उर्फ सुक्खा ने अजमल से लाइव वीडियो चैट की बात कबूली, साथ ही इसके लिए माफी मांगकर खुद को बेचारा दिखाने की कोशिश भी की।
विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने जब आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया तो सुक्खा ने इंस्टाग्राम के जरिये पाकिस्तानी गैंगस्टर अजमल से करीबी और लाइव वीडियो चैट की बात कबूली। कहा कि वह न तो अपराधी है और न ही उसने किसी की हत्या या अपराध करने के लिए पिस्टल खरीदी। 

कहा कि उसे हथियार रखने का शौक है। इसी शौक में वह इंस्टाग्राम पर रील देखते हुए अजमल की एक रील शेयर कर बैठा। उसकी रील व वीडियो पर लाइक-कमेंट करने लगा तो एक दिन अजमल ने ही उसे कॉल कर ली। उससे कहा कि वह उसे शानदार पिस्टल केवल 1.30 लाख में दे देगा। इसके लिए उसे पाकिस्तान सीमा पर पंजाब में आना होगा। उसने अब तक केवल एक ही पिस्टल खरीदी है।
विज्ञापन
Trending Videos

बरेली दंगे में हथियार सप्लाई में जेल गया था इशरत पहलवान

एसएसपी ने बताया कि बहेड़ी निवासी इशरत पहलवान हिस्ट्रीशीटर व पुराना हथियार तस्कर है। उसका नाम 26 सितंबर 2025 को बरेली दंगे में उत्तराखंड से हथियारों की सप्लाई करने वालों में प्रमुखता से आया था। तब उसे जेल भेजा गया था। अब वह जमानत पर छूट चुका है। आरोपियों से मिले इनपुट से पता लगा है कि वह दोबारा इसी धंधे में उतर आया है।

एसआईटी करेगी जांच, बीस हजार इनाम की घोषणा

एसएसपी ने बताया कि दो आरोपियों गुरुसेवक व अनस की तलाश की जा रही है। एसआईटी बनाकर आगे की विवेचना की जाएगी। टीम को फिलहाल बीस हजार का इनाम दिया जाएगा।
 

पाकिस्तानी नेटवर्क टीटीपी से जुड़े चार हथियार तस्कर गिरफ्तार

बरेली के बहेड़ी पुलिस और एसओजी ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ कर आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये पाकिस्तानी हैंडलर अजमल गुर्जर के फॉलोअर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए हैं, जबकि आरोपियों के दो साथी भाग गए।

 

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शनिवार रात बहेड़ी क्षेत्र में गन्ना उत्पादक महाविद्यालय के पास एक खंडहर में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहेड़ी के गांव सिकपुरा भोजपुर जोगीठेर निवासी सुखराज सिंह, ग्राम पचपेड़ा निवासी शानू मियां, रामपुर जिले के बिलासपुर निवासी जीवनदीप सिंह और पीलीभीत के माधौटांडा निवासी जसनूर सिंह के रूप में हुई है।

 

इनके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, एक 9 एमएम पिस्टल और एक राइफल मिली है। पुलिस ने दो अधबनी नाल, एक शिकंजा मशीन, हथियार बनाने के उपकरण और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बहेड़ी थाने में आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को कोर्ट ने रविवार शाम को जेल भेज दिया।

ऐसे जुड़ा पाकिस्तानी कनेक्शन

एसएसपी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ और मोबाइल फोन की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मुख्य आरोपी सुखराज सिंह इंस्टाग्राम के जरिये पाकिस्तानी हैंडलर अजमल गुर्जर के संपर्क में था। उसके मोबाइल फोन में हथियारों की सप्लाई से संबंधित मेसेज और कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई से पहले आरोपी ने कई मेसेज हटा दिए थे।

 

इशरत पहलवान से जुड़े भागने वाले आरोपियों के तार

आरोपियों ने बताया कि मौके से भागे उनके दो साथी कुख्यात हथियार तस्कर इशरत पहलवान से जुड़े हैं। इशरत पहलवान पहले भी हथियारों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। ये आरोपी उससे भी असलहे खरीदते थे।
विज्ञापन

बहेड़ी पुलिस व स्पेशल टीम ने हथियार तस्करों का गिरोह पकड़ा है। कुछ आरोपी भागे हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। ये मुंगेर मेड जैसी लोकल पिस्टल बनाते थे जिसकी चुनाव के दिनों में मांग बढ़ जाती है। पाकिस्तानी हैंडलर अजमल गुर्जर व अन्य से आरोपी सुखराज की सीधी बातचीत होती रही है। अन्य नेटवर्क भी तलाशा जा रहा है। -अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें