फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: दुल्हन बोली- बिना मतदान नहीं जाऊंगी ससुराल, दूल्हे ने भी निभाया राष्ट्रधर्म

Thu, 11 May 2023 07:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। दूल्हा और दुल्हन ने भी मतदान कर अपनी शादी को यादगार बनाया। 
विज्ञापन
दुल्हन शिल्पी और दूल्हा आदित्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में निकाय चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। शहर की एक युवती और उसके पति ने तो इस दिन को यादगार ही बना दिया। पुरानी चुंगी स्थित एक मैरिज हाल में बुधवार रात बरात आई थी। बृहस्पतिवार की सुबह युवती की डोली उठनी थी, मगर उसने घरवालों से साफ कह दिया कि मतदान के बाद ही वह ससुराल जाएगी। फिर वैसा ही हुआ। उधर, घर पहुंचने से पहले दूल्हा भी अपने मतदान केंद्र पर पहुंचा और वोट डाला।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नेकपुर निवासी पूर्व सभासद स्व. राजेश शर्मा की पुत्री शिल्पी दुल्हन के लिबास और हाथ में रची मेहंदी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शिल्पी की शादी बदायूं जिले के कस्बा मुड़िया धुरेकी निवासी अनिल मिश्रा के बेटे आदित्य के साथ हुई है। 

बुधवार रात आई थी बरात 

बुधवार की रात उसकी बारात आई थी। शादी की सारी रस्में रात में ही पूरी हो गईं। इसके बाद विदाई की बात होने लगी। मगर शिल्पी को पता था कि निकाय चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को मतदान है। इसलिए उसने कह दिया कि वह तब तक ससुराल नहीं जाएगी, जब तक कि अपना वोट नहीं डाल लेगी।

विज्ञापन

उसकी मंशा जानकर उसे ससुराल वाले भी प्रभावित हो गए। उन्होंने तत्काल इसकी इजाजत भी दे दी। सुबह सात बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ, शिल्पी कार से पोलिंग बूथ पर पहुंच गई। शिल्पी ने बूथ के अंदर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

दूल्हे ने भी किया मतदान 

इसके बाद उसकी बरात रवाना हो गई। नगर पंचायत मुडिया में भी मतदान था। जब दुल्हन को लेकर दूल्हा आदित्य वहां पहुंचा तो घर जाने के बजाय वह सीधा पोलिंग बूथ पर पहुंचा और कार से उतरकर लाइन में लग गया। अपने मत का प्रयोग करने के बाद ही इस नए जोड़े ने घर में प्रवेश किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें