फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बूथवार जीत की तैयारी करें जनप्रतिनिधि... बरेली मंडल के विधायकों से बोले सीएम योगी

Thu, 25 Jul 2024 01:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
सीएम योगी ने की बरेली मंडल के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बरेली मंडल के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। विधायकों को जनता के बीच पहुंचकर उनसे संवाद करने के लिए कहा। बूथवार छिटके मतदाताओं को फिर से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा के मुताबिक बैठक में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने दिशा-निर्देश दिए। पार्टी की स्थिति मजबूत बनाने के लिए कमजोर बिंदुओं को दुरुस्त करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र तक पहुंचाने, उनकी समस्या दूर करने के लिए अफसरों को पत्र भेजने, जनाधार गिरने की वजह तलाशने के लिए भी विधायकों से कहा। 

मुख्यमंत्री ने गोवंशीय पशुओं को आश्रय स्थल में संरक्षित कराने के लिए कहा। बिजली भी मुद्दा रही। मंडल की पांच संसदीय सीटों में दो पर हार के कारणों पर भी चर्चा की। बैठक में बिजली और पशुओं को समस्या का भी जिक्र उठा। बैठक में विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, विधायक डॉ. एमपी आर्या, प्रो. श्याम बिहारी लाल, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, डॉ. डीसी वर्मा, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें