फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Rain: पीलीभीत में बारिश के पानी में बही नई रेल लाइन की पुलिया, लटक गई रेल पटरी; ट्रेनों का संचालन बंद

Mon, 08 Jul 2024 10:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में लगातार बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है। पीलीभीत मैलानी जंक्शन रेलवे रूट पर शाहगढ़ स्टेशन और संडई हाल्ट के बीच सकरिया नाले की पुलिया रविवार की रात पानी के तेज बहाव से बह गई। जिससे ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
Up News New Railway Track - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में बड़ी लाइन में बदले पीलीभीत मैलानी जंक्शन रेलवे रूट पर शाहगढ़ स्टेशन व संडई हाल्ट के बीच सकरिया नाले के तेज बहाव से पुलिया रविवार की रात पानी के तेज बहाव से बह गई। यह पुलिया रेलवे पोल संख्या 241/2 व 241/3 के बीच बताई गई है। 
विज्ञापन


पुलिया बहने से घटिया निर्माण की भी पोल खुल गई है। इसके चलते इस रूट की सभी ट्रेनों का संचालन रेलवे प्रशासन ने फिलहाल बंद कर दिया है। नई ट्रेनों के संचालन में भी बाधा पैदा हो गई है। पुलिया के निर्माण में काफी समय लगेगा।



इसके अलावा खटीमा पुल पर पानी बढ़ने से टनकपुर पीलीभीत रूट की ट्रेनें बंदकर दी गई है। बता दें कि अभी हाल में ही मैलानी पीलीभीत के बीच कुछ ट्रेनों के संचालन की अनुमति मिली है। ऐसे में अब लोगों का इंतजार और बढ गया है। इधर लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के गोदावरी स्टेट में लोगों के घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन


ग्राम बैल्हा में घरों में भरा पानी
जिले में बारिश से नेपाल के सीमावर्ती गांव बैल्हा में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। गांव में पानी लोगों के घरों में घुस गया है। जिसके चलते ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं तो घरों पर ही चारपाई पर घरेलू सामान रखकर दिन काट रहे हैं।
Trending Videos

इधर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया शारदा व देवहा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है।
 
विज्ञापन

इसको ध्यान में रखते हुए लोग नदी के किनारे न जाएं एवं नदियों के किनारे बसे लोग वहां से सुरक्षित स्थानों पर निकल जाएं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट करते हुए बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मियों को भी सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें