फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nagar Nikay Chunav 2023: बरेली मंडल के चारों जिलों में 11 मई को मतदान, 13 मई को आएंगे चुनाव नतीजे

Mon, 10 Apr 2023 08:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में 11 मई को मतदान होगा। 13 मई को चुनाव नतीजे आएंगे। चुनाव तारीखों का एलान होते ही शहरों में लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग-बैनर उतारे जाने लगे। 
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। बरेली मंडल के चारों जिलों बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में 11 मई को मतदान होगा। 13 मई को चुनाव नतीजे आएंगे। रविवार शाम चुनाव तारीखों का एलान होते ही शहरों में लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग-बैनर उतारे जाने लगे। 
विज्ञापन


दूसरे चरण के लिए 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 24 अप्रैल तक नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने का क्रम चलेगा। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच कराई जाएगी। 27 अप्रैल को नाम वापसी होगी। इसके दूसरे दिन यानी 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।  

होर्डिंग बैनर उतारे गए 

बरेली नगर निगम की टीम ने बरेली कॉलेज के सामने पुराने बस अड्डे, पटेल चौक, सिविल लाइंस, चौकी चौराहा समेत अन्य जगहों पर अभियान चलाया। दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल ने बताया कि सोमवार को पूरे नगर निगम क्षेत्र में अभियान चलाकर होर्डिंग-बैनर उतारे जाएंगे।   

नगर निगम के 80 वार्डों में पार्षद और मेयर का चुनाव होना है। मतपत्रों के संबंध में 10 अप्रैल को दोपहर दो बजे कलक्ट्रेट सभागार में सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से और नगर पंचायत व नगर पालिकाओं में मतपत्रों से चुनाव होंगे। 
विज्ञापन

चुनावी आंकड़े

आरओ 16
एआरओ 35

नगर निगम में वार्ड-  80

मतदाता- 847763
पुरुष मतदाता - 455954
महिला मतदाता - 391809
मतदान केंद्र - 162
मतदान स्थल - 640

तीन नगर पंचायतों के नामांकन बरेली कॉलेज में

नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां, रिठौरा और धौराटांडा के चुनाव के लिए बरेली कॉलेज में नामांकन होंगे। पोलिंग पार्टियां रवाना होने से लेकर मतों की गणना और परिणाम भी यहीं घोषित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें