फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एमएलसी चुनाव: शर्मा गुट के बाद इन्होंने लगातार दूसरी बार जीतकर रचा इतिहास, बीच में ही कैंप छोड़ गए विरोधी

Wed, 28 Oct 2026 12:43 PM IST
Sharukh Khan अजीत प्रताप सिंह, अमर उजाला, बरेली

सार

 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी पद के लिए 23 अक्तूबर को मतदान के बाद मंगलवार को चुनाव परिणाम भी आ गए। इसके साथ ही इस सीट पर शर्मा गुट के अलावा लगातार दूसरी बार एमएलसी चुनकर भाजपा प्रत्याशी अमरोहा निवासी हरी सिंह ढिल्लो ने इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन
UP MLC Election - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में चौथे चरण की मतगणना के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो की जीत लगभग तय हो गई तो विरोधी किनारे हो गए। आखिरी चरण की मतगणना से पहले ही जोश से लबरेज ढिल्लो के समर्थकों ने अंदर जाकर उन्हें फूलमालाएं पहनाने का प्रयास किया, हालांकि ढिल्लो से इससे इन्कार कर दिया। निर्णय होने के बाद भी फूलमाला व मिठाई स्वीकार की।
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर रात दस बजे के बाद का नजारा काफी हद तक चुनाव परिणाम की पटकथा लिख चुका था। लगातार पिछड़ते जा रहे सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी थीं। उनके अलावा कई अन्य प्रत्याशी भी निराशा के गर्त में डूब चुके थे।
Trending Videos

चौथे चरण की मतगणना खत्म हुई तो तीन हजार वोट गिनने से बाकी बचे थे। चूंकि हर टेबल पर हजार मतपत्रों की गिनती की जा रही थी तो पांचवें चरण में तीन टेबल पर ही गिनती करा दी गई। इससे पहले ही सपा प्रत्याशी समेत अन्य दावेदार व उनके समर्थक कैंप से एक-एक करके निकलते चले गए।

इधर, ढिल्लो की जीत पक्की मानकर उनके कई समर्थकों ने कैंप में घुसने की कोशिश की। इनमें से कुछ कामयाब भी हो गए। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भी ज्यादा प्रतिरोध नहीं किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाते ढिल्लो व उनके समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। देर रात करीब सवा बारह बजे तक प्रमाणपत्र न मिलने की वजह से ढिल्लो को कैंप में ही बैठाकर रखा गया था।
 

शर्मा गुट के बाद ढिल्लो ने लगातार दूसरी बार जीतकर रचा इतिहास
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी पद के लिए 23 अक्तूबर को मतदान के बाद मंगलवार को चुनाव परिणाम भी आ गए। इसके साथ ही इस सीट पर शर्मा गुट के अलावा लगातार दूसरी बार एमएलसी चुनकर भाजपा प्रत्याशी अमरोहा निवासी हरी सिंह ढिल्लो ने इतिहास रच दिया है।
 

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी पद पर पहली बार 1972 में चुनाव हुआ। इस सीट पर 2008 तक तक लगातार माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का दबदबा रहा। 1972 से 2008 तक शर्मा गुट के रमेश चंद्र शर्मा उर्फ विकट, केशव कुमार शर्मा, रामबाबू शास्त्री, सुभाष चंद्र शर्मा दो-दो बार एमएलसी चुने गए। 1995 में एक बार उप चुनाव भी हुआ।

2008 तक के चुनाव में केवल वित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक ही मतदान किया करते थे। 2014 का चुनाव आते-आते वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी मतदान का अधिकार मिल गया। 2014 में पहली बार सपा समर्थित शाहजहांपुर के रोजा निवासी संजय मिश्रा एमएलसी चुने गए। 2020 के चुनाव में भाजपा समर्थित हरी सिंह ढिल्लो सपा के संजय मिश्रा को शिकस्त देने में कामयाब हो गए।

मुरादाबाद-बरेली खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में शर्मा गुट के अलावा हरी सिंह ढिल्लो ऐसे व्यक्ति हैं जो लगातार दूसरी बार एमएलसी चुने गए हैं। बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा और संभल जिलों में 2020 के चुनाव में 36,705 मतदाता थे। इस बार यह संख्या बढ़कर 46,573 हो गई। 23 अक्तूबर को नौ जिलों में 105 बूथों पर 35,146 यानी 73.69 फीसदी ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

बरेली-मुरादाबाद खंड से अब तक चुने गए शिक्षक एमएलसी
1972 में रमेश चंद्र शर्मा उर्फ विकट, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)
1978 में रमेश चंद्र शर्मा उर्फ विकट, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)
1984 में केशव कुमार शर्मा, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)
1990 में केशव कुमार शर्मा, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)
1995 में रामबाबू शास्त्री, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)
1996 में रामबाबू शास्त्री, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)
2002 में सुभाष चंद्र शर्मा, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)
2008 में सुभाष चंद्र शर्मा, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)
2014 में संजय कुमार मिश्र, सपा
2020 डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, भाजपा
2026 डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, भाजपा
विज्ञापन

Top 10 Hindi Queries

1. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव 2026 में कौन जीता और कितने वोटों से?
2. डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को MLC चुनाव 2026 में कितने वोट मिले?
3. हरि सिंह ढिल्लों और हाजी दानिश अख्तर के बीच जीत का अंतर कितना रहा?
4. हरि सिंह ढिल्लों ने बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC सीट पर लगातार दूसरी बार जीत कैसे दर्ज की?
5. बरेली शिक्षक MLC चुनाव 2020 और 2026 के नतीजों में क्या अंतर रहा?
6. हरि सिंह ढिल्लों की जीत का अंतर 2020 के मुकाबले कितना बढ़ा?
7. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव 2026 में कुल कितने वोट पड़े और कितने वोट निरस्त हुए?
8. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव में सभी उम्मीदवारों को कितने-कितने वोट मिले?
9. जीत के बाद हरि सिंह ढिल्लों ने शिक्षकों के हित में कौन-कौन से मुद्दे उठाए?
10. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव 2026 के नतीजे और वोटों का पूरा विवरण क्या है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें