फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मृतक कैसे घोषित कर दिए गए चेतराम? शासन से मांगी गई रिपोर्ट, समाज कल्याण विभाग में खलबली

Tue, 12 Nov 2024 06:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के रहने वाले बुजुर्ग चेतराम को मृत बताकर उनकी पेंशन बंद कर दी गई। यह मामला शासन तक पहुंच गया। शासन से जब रिपोर्ट मांगी गई तो अफसरों में खलबली मच गई। 
 
विज्ञापन
पीड़ित चेतराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के निवासी चेतराम को मृतक बताकर पेंशन बंद करने के मामले में शासन से रिपोर्ट मांगी गई है। इससे विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई है। शुरुआती दौर में ग्राम पंचायत सचिव को बचाने की कोशिश की जा रही थी। जब इस मामले में अधिकारी फंसते दिखे तो उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांग लिया। फिलहाल अधिकारियों को उसका जवाब नहीं मिला है।

विज्ञापन


आंवला तहसील क्षेत्र के ब्लॉक रामनगर की ग्राम पंचायत गुलेरी के मझरा खिरिया निवासी चेतराम को मृतक दर्शाते हुए उनकी पेंशन बंद कर दी गई थी। करीब एक माह पहले चेतराम को इसका पता चला था। तब उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय आकर इसकी जानकारी की थी। बताया गया था कि उन्हें ग्राम पंचायत सचिव की ओर से मृतक घोषित कर दिया गया था। उसके आधार पर ही पेंशन बंद कर दी गई थी। यह सुनकर चेतराम हैरान रह गए थे। उन्होंने मामले में कार्रवाई के साथ-साथ दोबारा से पेंशन चालू कराने की मांग थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव पर नहीं हुई कार्रवाई 
बताया गया था कि इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन यह सब हवाहवाई चल रहा था। ग्राम पंचायत सचिव को बचाने की कोशिश की जा रही थी। उससे स्पष्टीकरण तक नहीं मांगा गया था। अधिकारियों में खलबली तब मच गई जब शासन से इसकी रिपोर्ट मांगी गई। उसके बाद आनन-फानन जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से बीडीओ को पत्र भेजा गया। बीडीओ द्वारा ग्राम पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया। अभी सचिव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि इस संबंध में शासन से रिपोर्ट मांगी गई है। इसमें बीडीओ को पत्र भेजा गया है। उनके द्वारा सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसमें जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें