दुकान में जनरल स्टोर और परचून का सामान मंगलवार को पहुंचाया गया है। इसकी बिक्री औपचारिक शुभारंभ के बाद होगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अल्हैया में भी अन्नपूर्णा स्टोर बनकर तैयार है।
क्या है अन्नपूर्णा मॉडल
अन्नपूर्णा स्टोर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न का वितरण 11 से 22 तारीख तक सुबह 6 से शाम 6 बजे तक होगा। कोटेदार इसमें परचून और जनरल स्टोर का सामान भी बेचेंगे। इसके लिए वे अपने हिसाब से समय तय कर सकते हैं। इन्हीं स्टोर्स में जनसुविधा केंद्रों का संचालन होगा, जहां बिजली बिल जमा हो सकेंगे। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन हो सकेंगे।