शरद पूर्णिमा के स्नान के लिए जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा पर बरेली के कछला घाट समेत जिले के अन्य गंगाघाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। प्रशासन ने बाढ़ व कोरोना की आशंका के मद्देनजर लोगों को घाट पर भीड़ न लगाने की सलाह दी थी। इसके बावजूद भारी भीड़ रही, कछला घाट पर गोताखोर व पुलिस तैनात रहे।