कुंवर भवन में डिप्टी सीएम को किया गया सम्मानित
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मंगलवार को शहर स्थित कुंवर भवन पर आगमन हुआ। उनके आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत बरेली की प्रशासक रश्मि पटेल, भाजपा व्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी और महापौर डॉ. उमेश गौतम भी मौजूद रहे। सभी ने उप मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई।