मुस्लिम वोटों के संबंध में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा उनका सम्मान किया है। आज़म खां के परिवार को अलग-अलग जेल में शिफ्ट करने पर कहा कि आजम खां के साथ सरकार दुर्भावना के साथ काम कर रही है। वह कद्दावर नेता हैं। सरकार उनके परिवार के साथ जो कर रही है, हम उसकी निंदा करते हैं।
उन्होंने दरगाह के जिम्मेदारों को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से एक शोक संवेदना पत्र भी सौंपा। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को वह सकलैन मियां की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए।