फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: बरेली के 125 केंद्रों पर 92,021 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, अंतिम सूची जारी

Tue, 10 Dec 2024 10:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 125 केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
UP Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की फरवरी में होने वाली परीक्षाओं के लिए बरेली के 125 केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इन केंद्रों पर 92,021 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पूर्व में जारी हुई अनंतिम सूची में केंद्रों की संख्या 132 थी, आपत्तियों के बाद मानक पूरे न करने वाले केंद्रों को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हटा दिया गया है। परिषद की ओर से शुचितापूर्ण परीक्षाएं कराने के उद्देश्य से केंद्रों की सूची पर छह दिसंबर तक अंतिम रूप से आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया है। 

विज्ञापन


यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव डॉ. नीरज कुमार पांडे के अनुसार ऑनलाइन प्रविधि से प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों (विश्वविद्यालय छात्र आवंटन सहित) की सूची जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद वेबसाइट upmsp.edu.in पर दो दिसंबर को प्रदर्शित कर दी गई।

इसके बाद 125 केंद्रों की अंतिम रूप से सूची जारी की गई है। डीआईओएस देवकी सिंह के अनुसार मानक पूरे न करने वाले केंद्रों पर विचार करने के बाद समिति ने इन्हें हटाने का अनुमोदन किया। इसमें कुछ नए केंद्र भी जोड़े गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार से 5,145 विद्यार्थी कम हुए  
बरेली में 92,021 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पिछले सत्र में यह आंकड़ा 97,166 था। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 5,145 विद्यार्थी कम हो गए हैं। हाईस्कूल के 50,112 और इंटरमीडिएट के 41,909 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में 27,769 छात्रों के साथ 22,342 छात्राएं और एक ट्रांसजेंडर पंजीकृत है। इंटरमीडिएट में 23,211 छात्र और 18,698 छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें