फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: ऑनलाइन भी निकाले जा सकेंगे प्रवेश पत्र

Wed, 24 Jan 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र इस बार छात्र ऑनलाइन भी निकाल सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद हार्ड कॉपी के साथ वेबसाइट पर भी प्रवेश पत्र जारी करेगा। बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन में प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट पर आ जाएंगे। छात्र पंजीकरण नंबर डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से बरेली और मुरादाबाद मंडल के सभी डीआईओएस को गुरुवार को प्रवेश पत्र की हार्ड कापी, नामावली, अवार्ड शीट, डेस्क स्लिप व अन्य प्रपत्र जारी कर दिए जाएंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रवेश पत्र ऑनलाइन होने से छात्रों को काफी सहूलियत मिल जाएगी। प्रवेश पत्र देने के नाम पर कॉलेजों में छात्रों से पैसे तक ऐंठ लिए जाते हैं। छात्र को प्रवेश पत्र के लिए कॉलेज की दौड़ नहीं लगानी होगी। वह अपने स्तर से ही प्रवेश पत्र निकाल सकेगा। सिर्फ हार्ड कॉपी में प्रवेश पत्र होने से उसका खोने का भी डर लगा रहता था। अब चाहे जितनी बार छात्र प्रवेश पत्र को निकाल सकेगा।
विज्ञापन


छात्रों को मिलेगी राहत
छह फरवरी से परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। प्रवेश पत्र न मिलने के कारण छात्र परेशान हो रहे थे। उनको यह भी पता नहीं कि उनका केंद्र कहां गया है। वहीं कॉलेजों को भी इसकी चिंता सता रही थी। प्रवेश पत्र वितरण के लिए भी उनको कम वक्त मिल पाएगा। हालांकि ऑनलाइन होने से उनको ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।


गुरुवार को प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी में बरेली और मुरादाबाद मंडल के सभी डीआईओएस को जारी कर दिए जाएंगे। छात्र ऑनलाइन भी प्रवेश पत्र निकाल सकेंगे। डेस्क स्लिप, नामावली व अन्य प्रपत्र भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद कृष्ण, क्षेत्रीय सचिव बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें