बरेली। 18 फरवरी से शुरू होेने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र बांटने का काम भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही केंद्रों की निगरानी के लिए अतिसंवेदनशील और संवेदनशील परीक्षा केंद्रों को भी चिह्नित किया गया है। डीआईओएस ने केंद्रों की रिपोर्ट नोडल अफसर को सौंप दी है।
कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. सुभाष मौर्य ने बताया कि पांच अतिसंवेदनशील और 21 संवेदनशील केंद्र मिले हैं। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रहेगी। बताया कि यह केंद्र परीक्षा केंद्र बनाए जाने के मानकों को पूरा करते हैं, लेकिन पिछले वर्षों में परीक्षा के दौरान अराजक माहौल की सूचना मिलती रहीं हैं। इसके आधार पर इन्हें संवेदन और अति संवेदनशील में दर्ज हुए हैं। इस बार परीक्षा में 96 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। शासन ने परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पिछली बार की तर्ज पर इस बार भी केंद्रों के प्रत्येक परीक्षा कक्ष की मॉनीटरिंग सीसीटीवी के जरिए की जाएगी।
केंद्रों की सूची
अतिसंवेदनशील- रजपुरी स्थित पान कुमारी बाबू राम चरन इंटर कॉलेज, दयानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंगदपुर खमरिया, समाज कल्याण इंटर कॉलेज सैदपुर कनी, ग्राम्य विकास इंटर कॉलेज सेधा आंवला, सारांश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेधा बरेली।
संवेदनशील- हवलदार अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज सैदपुर कनी, सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज कलारी, पटेल इंटर कॉलेज धौरा, खुसरो मेमोरियल इंटर कॉलेज सनैया रानी, एसएसटी एसएसजी इंटर कॉलेज सिमराबोरी, आनंद भूषण इंटर कॉलेज मुडिया नबी बक्श, दुनका इंटर कॉलेज, दुनका मीरगंज, राजा खन्नू सिंह कठेरिया इंटर कॉलेज शीशगढ़, एचएए हायर सेकेंडरी स्कूल मुड़िया नबी बक्श, सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरीदपुर, पीकेजे आदर्श इंटर कॉलेज, पटपरागंज आंवला, वीरेंद्र सिंह कन्या इंटर कॉलेज जबेदा जबेदी, सतीश चंद्र इंटर कॉलेज पढेरा, खुसरो मेमोरियल इंटर कॉलेज चंदपुर जोगियान, एमएस यादव कन्या इंटर कॉलेज सुनरासी आंवला, प्रताप समाज इंटर कॉलेज रुद्रपुर आंवला, बाबा हरदेव सिंह इंटर कॉलेज लभारी आंवला, डॉ. बीआर अंबेडकर इंटर कॉलेज विशारतगंज, शफीक अहमद इंटर कॉलेज अरसिया बोझ बहेड़ी, कमला तुलसी इंटर कॉलेज नवाबगंज, धनीराम इंटर कॉलेज दमखोदा।