फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जीआईसी में सुरक्षित रखी जाएंगी यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान इस्तेमाल होने वाली उत्तर पुस्तिकाओं को कॉलेज परिसर में बनाए गए बड़े कमरे (कोठार) में रखा जाएगा। इस कोठार की सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। साथ ही पुलिस कर्मियों की भी 24 घंटे तैनाती रहेगी, ताकि उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से जिले के राजकीय इंटर कॉलेज को उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए चुना गया है। यहां पर उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए अलग से कोठार निर्धारित किया गया है। कोठार के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों को चौबीसों घंटे चालू रखने की व्यवस्था होगी। इससे कोठार के भीतर रखी उत्तर पुस्तिकाओं के साथ ही वहां आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा सकेगी।
कैमरों की निगरानी से किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सकेगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए कोठार पर पुलिस की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। पुलिस कर्मी दिन-रात तैनात रहेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी निगरानी और पुलिस पहरे की दोहरी व्यवस्था रहेगी। किसी को भी कोठार के आसपास तक बिना अनुमति के नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस लालजी यादव ने बताया कि कमरे में सीसी टीवी कैमरे, पुलिस व्यवस्था 24 घंटे सक्रिय रहेगी। अगर जल्द लगी तो और भी व्यवस्था सुरक्षा के मद्देनजर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें