यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। बरेली में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 87.95 प्रतिशत रहा, जबकि इंटर के 73.84 विद्यार्थी पास हुए हैं। भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने भी इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर ली है।
विज्ञापन
जीवन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती। बरेली के बिथरी चैनपुर से विधायक रहे राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने इसे सच साबित कर दिखाया है। उन्होंने इस साल यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। पूर्व विधायक भी पास हो गए हैं।
पप्पू भरतौल का सपना वकालत करना है। उन्होंने कहा कि वह अब स्नातक और उसके बाद एलएलबी करेंगे। वकील बनकर वह क्षेत्र के ऐसे गरीब लोगों की मदद करेंगे जो पैसे देने में अक्षम हैं। पूर्व विधायक ने नोट्स बनाकर तैयारी की थी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई और राजनीति की कोई उम्र नहीं होती है।