बरेली। अनलॉक-2 शुरू होते ही कोरोना भी अनलॉक हो गया है। बीते दिनों करीब डेढ़ और और सवा सौ संक्रमण के मामले सामने आने के बाद सोमवार को कोरोना ने जिले के तमाम इलाकों में दस्तक दे दी। रिकॉर्ड 262 संक्रमित मिलने से महकमे में खलबली मची है। वहीं, जिले के ज्यादातर इलाकों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सीएमओ ने लोगों को सजग रहने का सुझाव दिया है।
बता दें कि बीते दिनों 170, 123 संक्रमित मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा आठ सौ पार कर चुका है। सोमवार को आई सूची में चांदपुर में एक, सीबीगंज में चार, सैनिक कॉलोनी में छह,, बीएसएनएल का एक, शांति बिहार में एक, बीडीए करगैना में छह, संजय नगर में तीन, पंजाबपुरा, गुलाबनगर में एक-एक, फरीदपुर में दो, चौबारी ईमली में एक, नबाबगंज में तीन, किला छावनी में छह, धन्तिया में चार, औंध में पांच, शास्त्री नगर में चार, सतीपुरा चौराहा के तीन, न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी में दो, नगरियाकलां में एक, कालरा नगरिया में दो , हजियापुर में एक, आईटीबीपी का एक जवान, आजमनगर में एक, मधोवारी गंगापुर में दो, कादरपुर में एक, मोहल्ला पारा पांच, कनढेना, जसोली किला, वैभव नगर, बड़ी बम्मनपुरी, वजीरगंज, आशीष रॉयल पार्क, कर्मचारी नगर, राजीव नगर, ग्रीनवैली, लोहिया पोस्ट खजुरिया, कुढेनिया एंक्लेव, मौलाना नगर, भोजीपुरा, जगतपुर,, नवादा, जगदीश बिहार राजेंद्र नगर, रोहली टोला, कुंठसिया, आर्यनगर, श्याम कॉलोनी सुभाष नगर, हरारपुरा, रामपुर गार्डन, आंचल कॉलोनी श्यामगंज में एक-एक, राजेंद्र नगर में चार, बड़ा बाजार, सुरेश शर्मा नगर, जंक्शन, स्टेशन पर एक-एक संक्रमित मिले हैं।
इनके अलावा ग्रेटर आकाश में एक, इज्जतनगर में तीन, कुंद्रा, गोपाल नगर, बिहारीपुर, नवादा शेखान में एक-एक, मॉडल टाउन, चौपला में दो-दो, बिथरी में दो, तारा खास, मोहल्ला फर्खरपुर, नौगवां, हरीहर में एक-एक, आशीष रॉयल फाटक में तीन, फरीदपुर, अभय स्मार्ट सिटी, ट्यूलिप, नकटिया, बारादारी थाना और फायर स्टेशन में एक-एक पुलिसकर्मी, थाना शेरगढ़ में तीन, आबादराम, गांधीनगर, स्टेडियम रोड, आकाशपुरम में एक-एक और जिनौली में तीन, नेकपुर में 13, कुसुम नगर में आठ, संक्रमित मिले हैं।
ठाकुरद्वारा रिठौरा में मिले 43, शेरगढ़ में 53, आंवला में तीन बैंककर्मी, दो अन्य
आंवला के भारतीय स्टेट बैंक के तीन कर्मचारियों को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इनके अलावा सोमवार को आई रिपोर्ट में आंवला के दो अन्य लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाफिजगंज के रिठौरा ठाकुरद्वारा में 43 संक्रमित मिले हैं। वहीं, शेरगढ़ में सर्वाधिक 53 संक्रमित मिले हैं। इनमें रम्पुरा के सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक संक्रमण की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित लोगों को आइसोलेशन कर रही है।
विश्वविद्यालय के नौ कर्मचारी भी संक्रमित
रूहेलखंड विश्वविद्यालय में भी अब तक दो दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में नौ और स्टाफ के संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमण की चपेट में हैं। इसमें एक निजी मेडिकल कॉलेज के पांच स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को आइसोलेट कर संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जाएंगे।
महिला अस्पताल में संक्रमित, खलबली
महिला अस्पताल में भी एक स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित मिला है। स्वास्थ्यकर्मी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि संक्रमण की जानकारी के बाद अस्पताल को सैनेटराइज कराया गया है। सभी स्टाफ को सुरक्षा के बाबत सारे नियम कायदे फॉलो करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मलेरिया की रोकथाम में नियुक्त एक इंस्पेक्टर में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। एहतियातन जिला मलेरिया कार्यालय के अफसर और अन्य स्टाफ का सैंपल लिया गया है। शहर के हेल्थ सेंटर पर तैनात दो स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित मिले हैं।
स्वस्थ होकर घर पहुंचे पूर्व विधायक के भाई
बीते दिनों संक्रमित मिले पवन विहार के पूर्व विधायक के भाई स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। उन्होंने सभी शुभचिंतकों का आभार जताया है। वहीं, सोमवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। जानकारी डॉ. केपी सिंह ने दी। उधर, कोविड अस्पताल में भर्ती 15 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। डिस्चार्ज कर होम आइसोलेशन का सुझाव दिया है। साथ ही, कोई दिक्कत होने पर तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग या क्षेत्र की आशा को देने को कहा गया है।
फोटो खिंचाई और पूरी हो गई ड्यूटी
सूद धर्मकांटा के पास स्थित बृजलोक कॉलोनी में संक्रमित मिले तीन व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग ने करीब 24 घंटे से ज्यादा का वक्त गुजरने के बाद भी आइसोलेट नहीं किया है। इलाके को हॉटस्पॉट बनाने में भी खानापूर्ति की गई। बताते हैं कि सोमवार की सुबह एक पुलिसकर्मी पहुंचा और बल्ली लगाकर फोटो खिंचाई और चला गया। जिसके बाद कुछ लोगों ने बल्ली को हटाकर फिर से आवाजाही शुरू कर दी है। सजग नागरिकों ने हॉटस्पॉट में नियमों पालन कराने और संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की मांग की है।