आरोपी की हरकतों से महिला अधिकारी मानसिक तनाव में हैं। अपनी ड्यूटी भी सही ढंग से नहीं कर पा रही हैं। अधिकारी के पति ने एसपी सिटी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर अंजान नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस कॉल करने वाले शरारती की तलाश कर रही है।