फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा नेता लकी शाह को गोली मारी, परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

Tue, 14 Feb 2023 03:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात सपा नेता लकी शाह पर हमला हो गया। अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। उनके पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्राह्मपुरा में सपा नेता जुनेद अली उर्फ लकी शाह को सोमवार रात पैर में गोली लग गई। उनके भाई ने घटना को लेकर अज्ञात लोगों पर आरोप तो लगाया है पर तहरीर नहीं दी। इधर, पुलिस को जांच में आरोप भ्रामक लग रहे हैं। ब्रद्गह्मपुरा निवासी सपा नेता लकी शाह को सोमवार रात भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


वहां लकी के भाई शाहबाज ने बताया कि लकी सोमवार रात शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जब वह गली में पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान उनके पैर में गोली लग गई है। पुलिस ने मामले की जांच की तो आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। 

फुटेज में नहीं दिखे संदिग्ध 

इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश कुमार सिंह के मुताबिक गली के सीसीटीवी फुटेज में लकी को आता हुआ देखा गया है। जहां कैमरा लगा है वहां से लकी के घर की दूरी दो मिनट की है जबकि करीब पांच मिनट तक वहां कोई बाइक या संदिग्ध लोग जाते नहीं दिखे हैं। गोली भी पैर में नीचे से ऊपर की ओर लगती हुई निकली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर अभी तक नहीं आई है। घटनाक्रम संदिग्ध लग रहा है।

कई लोगों से चल रही है रंजिश

दो साल पहले बानखाना निवासी युवक से बाइक टकराने को लेकर लकी का विवाद हुआ था जिसमें दोनों पक्षों के बीच कोहाडा़पीर पर जमकर फायरिंग हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में बलवा और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा लकी शाह की एक सभासद से भी पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। लकी को सपा में बड़ा पद मिला था जिसके बाद विरोधियों ने लकी के खिलाफ दर्ज मुकदमों की फेहरिस्त निकालकर सार्वजनिक कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें