फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बेखौफ सिरफिरा: युवतियों पर कर रहा ब्लेड से वार, अब तक चार मामले दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 16 Apr 2023 05:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अज्ञात हमलावर अब तक कई लड़कियों पर ब्लेड से हमला कर चुका है। इनमें से चार पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला और प्रेमनगर इलाके में कोई सिरफिरा राह चलती कामकाजी लड़कियों को ब्लेड मारकर भाग जाता है। अब तक वह कई लड़कियों के साथ ऐसा हो चुका है। इनमें से चार पीड़िताओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कई घटनाएं होने के बाद दो थानों की पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चेहरा साफ न आने से उसकी पहचान में अड़चन आ रही है।

विज्ञापन


किला थाने में दो बहनों (चचेरी-तहेरी) समेत तीन मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, शुक्रवार को एक मामला प्रेमनगर थाने में दर्ज हुआ है। चार में एक घटना सुबह और बाकी शाम ढले हुई हैं। सभी मामलों की पीड़िता दुकानों व शोरूम में काम करने वाली हैं। 

Shahjahanpur accident: सुनौरा गांव में एक साथ उठीं 13 अर्थियां; बच्चों के शव दफनाते कांपे हाथ, बिलख पड़े लोग
विज्ञापन


शोहदे ने तीन लड़कियों की कमर और एक के चेहरे पर ब्लेड मारा है। ब्लेड भी सर्जरी वाला बताया जा रहा है। हमले की शिकार लड़कियों में खौफ है, वहीं दूसरी कामकाजी युवतियां काम पर जाने से हिचक रही हैं। कई लड़कियां काम से जल्दी लौटने लगी हैं तो कई अपने परिजनों को बुलाकर उनके साथ घर लौट रही हैं।

इनके साथ हुई वारदात

- प्रेमनगर के भूड़ निवासी युवती शास्त्री मार्केट के एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करती है। गुरुवार को वह रात आठ बजे घर लौट रही थी। कोहाड़ापीर कब्रिस्तान से थोड़ा आगे पहुंचने पर बाइक सवार युवक ने ब्लेड से युवती पर पीछे से हमला कर दिया। युवती की मां ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

- किला क्षेत्र की युवती आठ अप्रैल को कुतुबखाने से लौट रही थी। नीम की चढ़ाई के पास पीछे से आए बाइक सवार ने उसकी कमर पर ब्लेड मार दिया था। पुलिस को सूचना देने के सात दिन बाद फिर उसी युवती को ब्लेड मारा गया। पिता ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

- सात अप्रैल को राजो की मस्जिद इलाके की निवासी युवती दुकान से लौट रही थी। उसे भी शोहदा ब्लेड मारकर बाइक से भाग गया।
- 14 अप्रैल को नीम की चढ़ाई के पास ही सुबह स्कूल में पढ़ाने जा रही शिक्षिका की कमर पर ब्लेड मारकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

आरोपी का शरीर भारी भरकम, उम्र करीब तीस साल

दो थानों की पुलिस ने जब घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी की कई तस्वीरें मिल गईं। एकाध मामले में ही वह हेलमेट लगाए था। इससे लग रहा है कि उसे कार्रवाई या पकड़े जाने का भी ज्यादा खौफ नहीं है। वह भारी शरीर का है और सफेद शर्ट व पेंट पहने दिखता है। उसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच लग रही है।

सीओ टू राजकुमार मिश्रा ने बताया कि किला और प्रेमनगर पुलिस ब्लेड मारने वाले शख्स की तलाश कर रही है। कई क्लू मिले हैं, जिनसे आरोपी को जल्दी तलाश कर लिया जाएगा। वह इस तरह हमला क्यों कर रहा है, यह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें