फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला फुटबॉल लीग: बरेली में अननोन एफसी ने 2-0 से जीता मुकाबला, फ्यूचर टीम ने मेस टाइटंस को हराया

Wed, 20 Nov 2024 03:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

जिला फुटबाल लीग में मंगलवार को चार टीमों के बीच दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला अननोन एफसी ने जीता। दूसरे में फ्यूचर टीम ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
आईवीआरआई मैदान पर हुआ फुटबॉल मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आईवीआरआई मैदान पर आयोजित जिला फुटबाल लीग में मंगलवार को चार टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए। इसमें अननोन एफसी बनाम उत्तरानी एफसी व मेस टाइटंस एफसी बनाम फ्यूचर स्टारज एफसी के बीच मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में अननोन एफसी ने 2-0 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


पहला मुकाबला उत्तरायणी एफसी बनाम अननोन एफसी के बीच खेला गया। मुकाबले के चौथे मिनट में अननोन एफसी के अरिजीत ने खिलाड़ियों को चकमा देते हुए एक गोल कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 ही बना रहा। इसके बाद खेल में फिर से तेजी आई और अननोन के अनमोल ने 38वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। अंत तक कई प्रयासों के बाद भी उत्तरायणी एफसी की टीम अपना खाता नहीं खोल सकी और मैच हार गई।

दूसरे मैच में मेस टाइटंस एफसी बनाम फ्यूचर की टीम के बीच हुआ। इसमें 13वें मिनट में फ्यूचर के आयुष्मान ने गोल कर टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। इसके बाद मेस टीम ने हॉफ टाइम तक गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सके। 
विज्ञापन


मुकाबले के 43वें व 56वें मिनट में आकाश के गोल से फ्यूचर टीम का स्कोर 3-0 हो गया। इसके साथ ही मेस टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में मेस के निशांत व फ्यूचर के ध्रुव का खेल सराहनीय रहा। इस दौरान पास्टर संजय पॉल, चंद्र शेखर, पीपी सिंह, सचिव मून रौंबिनसन, महेश चंद्र, चंद्र कुमार, पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें