फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विश्वविद्यालय ने रोकी प्रोफेसर की पेंशन, शासन तक पहुंचा प्रकरण

Tue, 28 May 2024 05:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग से सेवानिवृत्त प्रो. एके जेटली ने कुलपति पर 20 प्रतिशत पेंशन और जीपीएफ रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत शासन स्तर तक की है। मंडलायुक्त से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

सरस्वती विहार निवासी प्रो. एके जेटली ने आरोप लगाया कि कुलपति प्रो. केपी सिंह ने नियम विरुद्ध उनका भुगतान रोका है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) को रिपोर्ट भेजी है। इसमें अपर आयुक्त (वित्त) राजस्व परिषद मंडल की आख्या का भी जिक्र है। इसमें भी वजह अस्पष्ट है। इसकी स्थिति विश्वविद्यालय स्तर से स्पष्ट की जा सकती है। अब विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी को भुगतान रोकने के कारणों सहित आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
प्रो. जेटली ने आईजीआरएस पर भी शिकायत की थी। इस पर 17 मई को विश्वविद्यालय ने जवाब दिया कि उन पर वित्तीय अनियमितता, अवैध रूप से प्रोन्नति प्राप्त करने, अपने हाईस्कूल के अंकों में हेराफेरी के आरोप हैं। साथ ही क्रीड़ा विभाग में संचालित जिम की जांच चल रही है। इससे पहले भी वह बिना साक्ष्यों के पूर्व कुलपति, तत्कालीन विभागाध्यक्ष और तत्कालीन कुलसचिव पर आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन


कुलाधिपति के निर्देश पर वर्ष 2022 में इसकी जांच की गई थी। इसमें उन्हें गंभीर अकादमिक अनियमिताओं का दोषी पाया गया। उनके विरुद्ध आरोप पूरी तरह से सिद्ध हैं। उनके फंड्स और 20 प्रतिशत पेंशन इसी कारण रोकी है। दोबारा कुलाधिपति के निर्देश पर कुलपति स्तर से उनके विरुद्ध कार्रवाई विचाराधीन है। -डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें