बरेली। एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) ने मंगलवार को 23 सूत्री मांगों को लेकर इज्जतनगर रेलवे कारखाना और स्टोर का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में रेलवे कर्मचारी जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए रेलवे कारखाना और स्टोर पहुंचे। दोनों स्थानों पर घेराव कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
घेराव और प्रदर्शन के बाद रेलवे कर्मचारी मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय पहुंचे। यहां मांगों के समर्थन में आमसभा में मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर रेलवे प्रशासन गंभीर नहीं है। केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष वीएन सिंह, मंडल मंत्री रामकिशोर, वर्कशॉप मंडल अध्यक्ष परवेज अहमद, इज्जतनगर मंडल सुरेंद्र मलिक ने भी सभा को संबोधित किया। इसके बाद मुख्य कारखाना प्रबंधक को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी आरिफ हुएैन, रोहित, अनुराग शुक्ला, धर्मपाल, सचिन सक्सेना, सत्य प्रकाश, मिन्नी देवी आदि रहे। संवाद