फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने बीएड और एलएलबी के जारी किए रिजल्ट

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

अब शिक्षक भर्ती में शामिल हो सकेंगे करीब बीएड के आठ हजार छात्र

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड और एलएलबी के अंतिम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इससे हजारों छात्रों को राहत मिली है। बीएड का रिजल्ट न जारी होने से छात्र शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन

बीएड के करीब आठ हजार छात्र-छात्राएं हैं। इनकी अंतिम वर्ष की परीक्षा हो जाने के बावजूद रिजल्ट घोषित करने में देरी हो रही थी। छात्रों ने कई बार विश्वविद्यालय पहुंचकर परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह को यह दिक्कत बताई थी कि टीजीटी और पीजीटी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें 27 नवंबर तक ही आवेदन हो सकते है। जबकि रिजल्ट घोषित न होने पर हजारों छात्र इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बृहस्पतिवार की शाम को बीएड अंतिम वर्ष का रिजल्ट घोषित कर देने से छात्रों को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने तीन वर्षीय एलएलबी के अंतिम सेमेस्टर का भी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 40 महाविद्यालयों में एलएलबी के 3200 छात्र हैं। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि छात्रों के रिजल्ट ऑनलाइन भी अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें