फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कर्मियों ने किया कुलसचिव के कक्ष में हंगामा

विज्ञापन
कुलपति से वार्ता करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दिक्कतों का समाधान न होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन में स्थित कुलसचिव के कक्ष में पहुंचकर हंगामा किया। मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने एक दिन पहले कुलपति के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर तीन घंटे का कार्य बहिष्कार भी किया था। कर्मचारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार उनकी दिक्कत और मांगों की अनदेखी कर रहा है। कुलसचिव ने चार दिन का वक्त मांगा तो कर्मचारियों ने उन्हें आठ दिन का समय देते हुए कहा कि इसके बाद सहयोग की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। सारे कर्मचारी हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इन दिनों विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों के बीच खटास लगातार बढ़ती जा रही है। मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि पूर्व में कुलपति प्रो. केपी सिंह के साथ कर्मचारियों ने अपनी कई दिक्कत और मांगों को लेेकर वार्ता की थी, लेकिन उनका कोई निस्तारण नहीं हो सका। इसके विरोध में कर्मचारियों ने बुधवार को प्रशासनिक भवन में कुलपति कक्ष के बाहर धरना देते हुए प्रदर्शन किया था। साथ ही तीन घंटे काम भी नहीं किया था। गुरुवार को फिर से एसोसिएशन के तमाम कर्मचारी कुलसचिव डॉ. सुुनीता पांडेय के कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है। एसोसिएशन ने आठ दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि इसके बाद विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर अध्यक्ष राजबहादुर के साथ ही आकाश, रामप्रीत मनोज पांडेय, ओपी मिश्रा, आदिल, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें